Suryakumar Yadav ने IPL में रचा इतिहास, जो कोई नहीं कर सका वो कर दिखाया, सचिन तेंदुलकर भी छूटे पीछे

Suryakumar Yadav create history: आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए पिछले कुछ सालों से सूर्य़कुमार यादव कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस सीजन में एक बार फिर सूर्यकुमार यादव ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबको हैरान कर दिया है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में सूर्या ने एक ऐतिहासिक पारी खेली, जो लंबे समय तक याद रखी जाएगी।

इस मामले में सचिन से आगे निकले सूर्या (Suryakumar Yadav create history)

इस पारी के दौरान उन्होंने एक ऐसा कारनामा किया, जो इससे पहले मुंबई इंडियंस के किसी भी बल्लेबाज ने नहीं किया था। सूर्या ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए 78 मैचों में कुल 2334 रन बनाए थे, जबकि सूर्यकुमार यादव ने अपने प्रदर्शन से इस आंकड़े को पार किया और टीम के लिए एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया।

Suryakumar Yadav 1

आईपीएल 2025 में किया बड़ा कमाल

सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2025 के सीजन में एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है। इस सीजन में उन्होंने 12 मैचों में 510 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक भी शामिल हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 145.83 रहा। गुजरात के खिलाफ उन्होंने 24 गेंदों पर 35 रन बनाए और पांच चौके मारे। इस प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने मुंबई इंडियंस के इतिहास में तीन अलग-अलग सीजन में 500 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

तीन सीजनों में बनाए 500 से अधिक रन

सूर्यकुमार यादव ने पहले भी 2018 और 2023 के सीजन में 500 से अधिक रन बनाए थे। 2018 में उन्होंने 512 रन बनाए थे और चार अर्धशतक भी जमाए थे। 2023 में उनका प्रदर्शन और भी बेहतर रहा, जब उन्होंने 605 रन बनाए थे, जिसमें उनकी पहली आईपीएल सेंचुरी भी शामिल थी। इस सीजन में उनका स्ट्राइक रेट 181.13 था। सूर्यकुमार यादव की लगातार बेहतरीन परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+