'सरे' ने अर्शदीप सिंह की टीम के खिलाफ रचा इतिहास, काउंटी क्रिकेट में 98 साल बाद हुआ ये कारनामा

इंग्लैंड में चल रही काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन वन मैच में सरे की टीम ने इतिहास रच दिया है। यह वो टीम है जिसके खिलाफ खेलते हुए भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह केंट को रिप्रजेंट कर रहे थे।

सरे ने यह मुकाबला केंट के खिलाफ खेला, जहां उन्होंने जीत के लिए 501 रनों का टारगेट चेज करके दिखा दिया। काउंटी के इतिहास में यह केवल दूसरी बार हुआ है जब 500 से ज्यादा रनों का टारगेट चेज हुआ है। मिडिलसेक्स की टीम ने 1925 में 502 रनों का टारगेट चेज करके दिखाया था।

Kent vs Surrey, County Div 1

सरे की टीम सिर्फ 1 रन से पीछे रह गई। वर्ना सरे ये रिकॉर्ड बड़ी आसानी से तोड़ सकती थी क्योंकि उनके केवल 5 विकेट गिरे थे। इस शानदार प्रयास में डोमिनिक सिबली, जेमी स्मिथ और बेन फॉक्स के शतक शामिल रहे।

सिबली ने 140 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 415 गेंदों का सामना किया। इस बेहद धीमी पारी की भरपाई स्मिथ ने की जिन्होंने केवल 77 गेंदों पर 114 रन ठोक दिए। विकेटकीपर फॉक्स ने 211 गेंदों पर 124 रनों की संतुलित पारी खेली।

यह इतना बड़ा टारगेट चेज हुआ है कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में लक्ष्य का सफलता पूर्वक पीछा करते हुए आठवां सबसे बड़ा टारगेट है। इस मैच में केंट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 301 रन बनाए थे जिसके जवाब में सरे की टीम 145 रन ही बना पाई थी। दूसरी पारी में केंट ने 344 रन बनाए और सरे के सामने पहाड़ जैसा स्कोर था।

भारतीय बॉलर अर्शदीप सिंह ने इस मैच में केंट का प्रतिनिधित्व किया है और उन्होंने दोनों पारियों में दो-दो विकेट लिए हैं। अर्शदीप भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने पहली पारी में 14.2 ओवर में चार मेडन फेंकते 43 रन देकर दो विकेट ले पाए। उन्होंने दूसरी पारी में भी कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 30 ओवर में 11 मेडन फेंकते हुए 90 रन देकर दो विकेट लिए।

इस जीत के साथ सरे की टीम काउंटी चैंपियनशिप में पांचवें स्थान पर है जबकि केंट अभी भी चौथे स्थान है। सरे अब 25 जून को अपने अगले मैच में लंकाशायर से भिड़ेगा, जबकि केंट उसी दिन काउंटी चैंपियनशिप के डिवीजन वन में नॉर्थम्पटनशायर से भिड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+