सुरेश रैना ने किया शाहिद अफरीदी को ट्रोल, ठहाकों से गूँज उठा कॉमेंट्री बॉक्स, देखें वीडियो
Suresh Raina: भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना अपने मजाकिया स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। रैना इस समय आईपीएल में कॉमेंट्री कर रहे हैं। इस दौरान एक ऐसी घटना देखने को मिली, जिससे बाकी लोग हँसने लगे। दरअसल रैना ने कुछ ऐसा ही कहा था जिससे कॉमेंट्री बॉक्स में बैठे लोगों की हँसी नहीं रुकी।
अहमदाबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और केकेआर के बीच हुए क्वालीफायर मैच के दौरान का घटनाक्रम है। आकाश चोपड़ा ने उनको क्रिकेट में वापस आने के बारे में पूछा था। चोपड़ा ने कहा कि आप अगर खेल में फिर से वापसी आने चाहें तो आ सकते हैं।

इस पर रैना खुद भी हँसने लगे और कहा कि मैं सुरेश रैना हूँ, शाहिद अफरीदी नहीं। इसे सुनकर चोपड़ा जोर से हँसते हैं। रैना ने एक लाइन से ही अफरीदी को ट्रोल कर दिया। अफरीदी संन्यास लेकर फिर से मैदान पर आने के लिए जाने जाते थे। वह कई बार ऐसा कर चुके हैं।
रैना और चोपड़ा की बातचीत का वीडियो भी किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और फैन्स को भी यह काफी पसंद आया। सुरेश रैना ने 2020 में संन्यास लेने की घोषणा की थी। इसके बाद वह फिर मैदान पर नहीं दिखे लेकिन वेटरन क्रिकेटरों की कोई सीरीज होती है, तो खेलते हैं।
धोनी और रैना ने एक ही दिन संन्यास का ऐलान किया था। हर किसी के लिए यह चौंकाने वाला फैसला था। लम्बे समय तक रैना और धोनी एक साथ खेले हैं। दोनों को आज भी चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स काफी पसंद करते हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू में विराट कोहली ने कहा कि उनको 2008 में मौके देने के सुरेश रैना का बड़ा हाथ रहा। रैना ने ही उनका नाम आगे बढाया था। कोहली और रैना दोनों एमर्जिंग टीम में ऑस्ट्रेलिया गए थे। वहां उनको गेम टाइम नहीं मिल रहा था और रैना ने मदद की थी।












Click it and Unblock the Notifications