SRH vs RR: बोल्ट की धांसू गेंदबाजी के बाद क्लासेन का धमाका, हैदराबाद ने बनाया चुनौतीपूर्ण स्कोर
SRH vs RR: राजस्थान रॉयल्स के चेन्नई में दूसरे क्वालीफायर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शुरुआती झटकों के बड़ा सँभलने में सफल रही। हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। रॉयल्स के लिए ट्रेंट बोल्ट ने नई गेंद से धमाका कर दिया।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने अभिषेक शर्मा का विकेट जल्दी झटका। वह महज 12 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद राहुल त्रिपाठी 15 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हो गए। मार्करम 1 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।

ट्रेविस हेड क्रीज पर टिकने में सफल रहे थे लेकिन वह भी 34 रन बनाकर आउट हो गए। मुश्किल स्थिति में टीम को निकालने के लिए क्लासेन आगे आए और कुछ धांसू शॉट भी उनके बल्ले से देखने को मिले। वह फिफ्टी जड़ने में सफल रहे और 34 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए। तब तक हैदराबाद का स्कोर 150 का आंकड़ा पार कर गया था।
अंत में शाहबाज अहमद भी कुछ देर क्रीज पर टिके लेकिन तेजी से रन बनाने में नाकाम हो गए। शाहबाज अहमद ने 18 गेंदों का सामना करते हुए 18 रनों की पारी खेली। अंततः हैदराबाद का स्कोर 9 विकेट पर 175 रन तक पहुंचा। ट्रेंट बोल्ट और आवेश खान को 3-3 विकेट मिले।












Click it and Unblock the Notifications