भले हार गया KKR, लेकिन छा गए सुनील नारायण, ऐसा काम करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स भले ही शनिवार (7 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों आईपीएल 2022 का 53वां मैच हार गया हो, लेकिन उनके ऑलराउंडर सुनील नारायण एक खास उपल्बिध हासिल कर छा गए हैं। पुणे के एमसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में केकेआर को 75 रन से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन जब केकेआर के लगातार विकेट गिर रहे थे तो सुनील ने कुछ शानदार शाॅट खेल मनोरंजन करवाया। उन्होंने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सुनील नरेन ने 12 गेंदों में 22 रन बनाए, जिसमें 1 छक्का और 3 चौके शामिल थे।
Recommended Video
सुनील नारायण ने इस पारी के साथ अपने आईपीएल में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। इससे पहले उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट भी लिया। उन्होंने 1 विकेट लेकर अपने आईपीएल करियर के 100 विकेट भी पूरे किए। इसी के साथ वह अब आईपीएल में 1000 से अधिक रन बनाने और 100 से अधिक विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। सुनील के नाम अब 83 पारियों में 1003 रन दर्ज हो चुके हैं। साथ ही 144 पारियों में 151 विकेट दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : रोमांचक हुई प्लेऑफ की जंग, 3 टीमें हुईं बाहर, दो ने कर ली जगह पक्की
उनके अलावा यह कारनामा भारत के ऑलराउंडर और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले रविंद्र जडेजा कर चुके हैं। साथ ही हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने भी इस खास कारनामे पर अपना नाम बनाया है। जडेया और ब्रावो भी 1000 से अधिक रन और 100 से अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

वहीं मैच की बात करें तो केकेआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। लखनऊ ने 176 रन पर 7 विकेट गंवाए और कोलकाता को 177 रनों का लक्ष्य दिया। कोलकाता की टीम अच्छी शुरूआत नहीं कर पाई। उनकी पूरी टीम 14.3 ओवरों में ही 101 रनों पर ढेर हो गई। इसी के साथ केकेआर की अंतिम 4 में पहुंचने की उम्मीदें भी खत्म हो गईं। यह उसकी 11 मैचों में 7वीं हार रही। अगर वह बचे तीन मैच भी जीत लेती है तब भी उसका प्लेऑफ में जाना मुश्किल दिख रहा है क्योंकि स्थिति ऐसी बन चुकी है कि टीम को 16 अंक लेना जरूरी हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications