Virat Kohli 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? दिग्गज ने किया बड़ा खुलासा, संन्यास को लेकर भी तोड़ी चुप्पी!
Sunil Gavaskar On Virat Kohli's Retirement: भारतीय दिग्गज विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया दौरा अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। महान भारतीय ओपनर सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज़ में विराट कोहली की खराब फॉर्म के बावजूद उनके संन्यास की सभी अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। गावस्कर ने कहा कि कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को हमेशा ऊंचाई पर ही अलविदा कहेंगे और उन्हें पूरा भरोसा है कि यह दिग्गज खिलाड़ी 2027 वर्ल्ड कप में भी ज़रूर खेलेगा।
दो लगातार डक के बाद उठी थीं अटकलें (Sunil Gavaskar On Virat Kohli's Retirement)
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 36 वर्षीय विराट कोहली पहली बार वनडे क्रिकेट में लगातार दो पारियों में शून्य (डक) पर आउट हुए। पर्थ के बाद एडिलेड में हुए दूसरे वनडे में वह सिर्फ़ तीन गेंदें खेलकर जेवियर बार्टलेट का शिकार बने और एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। पवेलियन लौटते समय उन्होंने अपने ग्लव्स निकालकर हाथ उठाकर दर्शकों का अभिवादन किया, जिसके बाद फैंस के बीच उनके भविष्य को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी।

'कोहली हार मानने वाले खिलाड़ी नहीं हैं'
आज तक से बात करते हुए जब गावस्कर से पूछा गया कि क्या कोहली सिडनी में होने वाला अगला मैच खेलेंगे? इस पर गावस्कर ने साफ शब्दों में कहा कि जरूर, जरूर, 100% दिखेंगे। देखिए, कोहली गिव अप करने वाले खिलाड़ी हैं ही नहीं वो। आप क्या समझते हैं वो 0,0 से बाहर निकल जाएंगे? बिल्कुल नहीं, वो जाएंगे ऑन ए हाई। उनके बारे में बिल्कुल ऐसा मत सोचिए, वह कुछ सिग्नल किया, कुछ नहीं है वो।
कोहली के आलोचकों को गावस्कर ने दिया जवाब
गावस्कर ने आगे कहा कि आगे जाकर सिडनी है, सिडनी के बाद इंडिया का साउथ अफ्रीका के साथ वनडे है। मैं तो कहता हूं 2027 भी है विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए। गावस्कर का यह बयान कोहली के आलोचकों और संन्यास की अटकलें लगाने वालों के लिए एक करारा जवाब है। उनका मानना है कि कोहली का मौजूदा खराब दौर केवल कुछ मैचों का है और वह हमेशा की तरह शानदार वापसी करेंगे।
भारत ने 17 साल बाद एडिलेड में मैच गंवाया
इस सीरीज में कोहली का बल्ला खामोश रहा, इसके साथ ही भारत को एडिलेड में 17 साल बाद वनडे फॉर्मेट में हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में रोहित शर्मा ने 73 रन की जुझारू पारी खेली और श्रेयस अय्यर (61) के साथ 118 रनों की साझेदारी की, जिससे भारत 264/9 का स्कोर बना पाया। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने मैथ शॉर्ट और कूपर कॉनोली के अर्धशतकों की बदौलत यह मैच दो विकेट से जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications