IND vs AFG: रविचंद्रन अश्विन को टीम में शामिल नहीं करने पर भड़के सुनील गावस्कर, दी ये तीखी प्रतिक्रिया

India vs Afghanistan, 9th Match: विश्व कप 2023 का 9वां मैच दिल्ली में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने अपने शुरुआती मैच में ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत के बाद दूसरे मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव किया है। टीम में रविचंद्रन अश्विन की जगह शार्दुल ठाकुर को शामिल किया गया है।

टॉस के समय भारत के कप्तान रोहित शर्मा द्वारा इस खबर की घोषणा करने के बाद महान सुनील गावस्कर एक बार फिर अश्विन को बाहर होते देख अपनी निराशा नहीं छिपा सके। ब्रॉडकास्टर के साथ बातचीत में गावस्कर ने स्वीकार किया कि उन्हें यकीन नहीं है कि अश्विन ने ऐसी स्थिति में क्या गलत किया है।

Rohit Shrma, Ravichandran Ashwin

गावस्कर ने भारत की प्लेइंग इलेवन से मोहम्मद शमी की अनुपस्थिति पर भी अफसोस जताया है। खासकर इस बात का जिक्र करते हुए कि उन्होंने 2019 में उसी टीम के खिलाफ हैट्रिक ली थी। गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि, 'एक बार फिर अश्विन को ड्रॉप कर दिया गया है। मुझे नहीं पता कि उन्होंने क्या गलत किया है। उन्हें टीम से बाहर रहने की आदत है।'

उन्होंने कहा कि, 'ऐसा पहली बार नहीं है। शायद टीम इंडिया 8वें या 9वें नंबर अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करना चाहती है।' गावस्कर ने कहा कि 'मैं जानता हूं कि इस फैसले से वह और अधिक मजबूती के साथ वापसी करेंगे।'

वहीं रोहित शर्मा ने टॉस के बाद कहा कि, 'हम दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना चाह रहे थे। हमने कल शाम ओस की मात्रा देखी। नहीं लगता कि विकेट ज्यादा बदलेगा। अच्छी गेंदबाजी करने की जरूरत है और वापस आकर बेहतर बल्लेबाजी करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि, 'ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केएल और कोहली ने अच्छी बल्लेबाजी की, और हमें अपने प्रदर्शन पर बहुत गर्व है। यह हमारे लिए एक अच्छा खेल था, उम्मीद है कि हम इसे दोहरा सकते हैं और गति को आगे बढ़ा सकते हैं। अश्विन की जगह शार्दुल ठाकुर आए हैं।' दरअसल, एक बदलाव को छोड़कर, जिसमें अश्विन की जगह शार्दुल को लाया गया है। भारत ने बाकी लाइन-अप में कोई बदलाव नहीं किया है।

अफगानिस्तान की प्लेइंग प्लेइंग: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमरा, मोहम्मद सिराज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+