ऑटोग्राफ मांगा तो दिल दे बैठे, किसी फिल्म से कम नहीं सुनिल गावस्कर की लव स्टोरी
Sunil Gavaskar And Marshneil Love Story: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर फैंस के बीच हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह लंबे समय से अपनी कमेंट्री से लोगों का दिल जीत रहे हैं। भारतीय टीम मौजूदा समय में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही सीरीज को लेकर कई तरह के बयान देने का काम कर चुके हैं। सुनील गावस्कर के नाम कई ऐसे रिकॉर्ड हैं जिन्हें तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा।
कौन हैं सुनील गावस्कर की पत्नी (Sunil Gavaskar And Marshneil Love Story)
सुनील गावस्कर को तो हम सबने टीवी पर कई बार देखा है। लेकिन क्या आप उनकी पत्नी के बारे में जानते हैं? सुनील गावस्कर की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है। सुनील गावस्कर की पत्नी मार्शनील गावस्कर उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली थीं। उनके पिता एक प्रसिद्ध उद्योगपति थे। मार्शनील को क्रिकेट देखने का बहुत शौक था और वह अक्सर स्टेडियम जाकर मैच देखती थीं।

पहली ही नज़र में हो गया प्यार
साल 1973 में जब भारतीय टीम दिल्ली में मैच खेल रही थी तो मार्शनील अपनी दोस्तों के साथ उसे देखने पहुंची थीं। लंच ब्रेक के दौरान खिलाड़ी ऑटोग्राफ दे रहे थे। इसी दौरान मार्शनील ने भी खिलाड़ियों से ऑटोग्राफ लेने की सोची। जब वह सुनील गावस्कर के पास पहुंची और ऑटोग्राफ मांगा तो वही क्षण गावस्कर के दिल को छू गया। उन्हें पहली ही नज़र में मार्शनील से प्यार हो गया।
सुनील गावस्कर ने किया था प्रपोज
कुछ ही महीनों में सुनील गावस्कर ने कानपुर जाकर मार्शनील को प्रपोज़ किया। मार्शनील ने बिना देर किए हां में अपना जवाब दिया। फिर जो एक फैन के ऑटोग्राफ से शुरू हुई कहानी थी, वह एक सुंदर रिश्ते में बदल गई। सुनील के बार-बार कानपुर आने की खबरें अखबारों में छपने लगी थीं। शुरुआत में वह अपने दोस्त अजय गुप्ता के घर रुकते थे, जो खुद भी नहीं जानते थे कि गावस्कर किससे मिलने आ रहे हैं।
दिलचस्प रही है लव स्टोरी
काफी समय बाद में जब गावस्कर ने अपने दिल की बात बताई तो अजय ने मार्शनील के परिवार को मैच की टिकटें पहुंचाने में मदद की। 23 सितंबर 1974 को दोनों ने शादी कर ली। दो साल बाद 1976 में उनके बेटे रोहन गावस्कर का जन्म हुआ, जो आगे चलकर क्रिकेटर भी बने। आज रोहन के दो बच्चे हैं और गावस्कर दंपति अब दादा-दादी हैं।












Click it and Unblock the Notifications