IPL Auction 2022: पहली बार आईपीएल ऑक्शन में नजर आईं सुहाना खान, भाई आर्यन भी हुए स्पॉट
मुंबई। शुक्रवार को प्री-आईपीएल नीलामी ब्रीफिंग का आयोजन किया गया था। इस दौरान कोलकाला नाइट राइडर्स की तरफ से शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और बेटी सुहाना खान को बेंगलुरु में देखा गया। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में आर्यन खान और उनकी बहन सुहाना मैनेजमेंट टीम के सदस्यों और कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ वेंकी के साथ गंभीर चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं।

सुहाना पहली बार ऑक्शन में आईं नजर
बता दें कि सुहाना पहली दफा आईपीएल ऑक्शन में नजर आई हैं। हालांकि आर्यन खान कई बार नजर आ चुके हैं। वायरल हो रही तस्वीरों में आर्यन खान ने एक शर्ट के नीचे सफेद टी-शर्ट पहन रखा है और मास्क लगा रखा है। वहीं सुहाना ने शर्ट पहन रखी है और केकेआर के लोगो वाला मास्क भी लगा रखा है।
Recommended Video

पिछले साल आर्यन खान के साथ जूही चावला की बेटी आई थी नजर
भाई-बहन के साथ जूही चावला की बेटी भी बैठी हुईं नजर आ रही हैं। पिछले साल उन्हें इवेंट में केकेआर के को-ओनर जूही चावला की बेटी जाह्नवी मेहता के साथ देखा गया था। जूही चावला ने दोनों की साथ की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि केकेआर के बच्चों, आर्यन और जाह्नवी दोनों को नीलामी की मेज पर देखकर बहुत खुशी हुई।

KKR के पास बचे हैं 48 करोड़ रुपये
बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के लिए आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर और सुनील नरेन को रिटेन कर रखा है। नाइट राइडर्स के पास 48 करोड़ रुपये बचे हैं और फैंस यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि आईपीएल मेगा नीलामी में किन खिलाड़ियों के लिए उनकी पसंदीदा टीम जा रही है। नीलामी आज सुबह 11 बजे से शुरू होगी।












Click it and Unblock the Notifications