Stuart Broad: युवराज सिंह के 6 छक्कों पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे खुद को बनाया मजबूत गेंदबाज

Stuart Broad retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) ने एशेज सीरीज के बीच संन्यास का ऐलान कर दिया है। तीसरे दिन के खेल के बाद ब्रॉड ने बताया कि यह उनका आखिरी मैच होगा। ब्रॉड वही गेंदबाज हैं, जिनके एक ओवर में युवराज सिंह ने 6 छक्के लगाकर एतिहासिक पारी खेली थी, इस पर ब्रॉड ने अब बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल, अंतिम एशेज टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को संन्यास की घोषणा करने के बाद 37 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने क्रिकेट करियर के सबसे मुश्किल पलों को याद किया। 2007 टी20 विश्व कप में युवराज सिंह द्वारा लगे छह छक्कों ने उन्हें एक झटका जरूर दिया, लेकिन वह समय के साथ इस मुश्किल दौर से उबर गए और टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल गेंदबाजों में से एक बनकर उभरे।

Stuart Broad retirement

ब्रॉड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, 'हां, यह स्पष्ट रूप से एक बहुत मुश्किल समय था, काश ऐसा नहीं हुआ होता, लेकिन मैंने बहुत कुछ सीखा। मैंने उस अनुभव के माध्यम से एक संपूर्ण मानसिक दिनचर्या तैयार की। यह जानते हुए कि एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में मेरे पास बहुत कम समय बचा था। उस समय मैंने अपनी तैयारी में जल्दबाजी कर दी थी।'

उन्होंने कहा कि, 'इससे पहले मेरी कोई दिनचर्या नहीं थी, और न ही मेरा कोई फोकस था, उस अनुभव के बाद मैंने खुद को एक योद्धा की तरह तैयार किया। मुझे लगता है इसने मुझे आज तक कंपटीटर बनाने के लिए मजबूत किया है और मुझे काफी हद तक आगे बढ़ाया है।'

ब्रॉड ने बेन स्टोक्स को इसका प्रमुख उदाहरण बताते हुए कहा कि हर खिलाड़ी अपने करियर के दौरान उतार-चढ़ाव से गुजरता है। हालांकि, उन्होंने वापसी करने के महत्व पर जोर दिया और खराब प्रदर्शन का असर भविष्य के मैचों पर नहीं पड़ने दिया। अपने 15 से 16 साल के लंबे क्रिकेट करियर में ब्रॉड ने इस बात पर जोर दिया कि बुरे दिनों से निपटना महत्वपूर्ण है, क्योंकि अक्सर उनकी संख्या अच्छे दिनों से ज्यादा होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+