सिर्फ इन गेंदबाजों ने लिए हैं ब्रॉड से ज्यादा टेस्ट विकेट, कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ने से मामूली अंतर से चूके

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने टेस्ट क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा करके सबको चौंका दिया है। ब्रॉड एक शानदार तेज गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर में 600 से ज्यादा टेस्ट विकेट हासिल किए।

ब्रॉड फिलहाल 602 विकेट ले चुके हैं और उनके सामने एक और ऑस्ट्रेलियाई पारी मौजूद है। ब्रॉड एक ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने 167 टेस्ट मैचों में 27.66 के औसत के साथ 602 टेस्ट विकेट फिलहाल चटकाए हैं।

Stuart Broad

इस मामले में उनके ऊपर केवल 4 गेंदबाज है जो बहुत ही महान और बहुत ही बड़े कद के बॉलर है। ब्रॉड का कद इसलिए और भी बढ़ जाता है की उनसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में सिर्फ एक ही तेज गेंदबाज है और वह है जेम्स एंडरसन।

यानी ब्रॉड दुनिया के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे तेज गेंदबाज हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ब्रॉड का स्थान फिलहाल पांचवा है। वे अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ने से मामूली अंतर से चूक गए। ब्रॉड ऐसा करते तो टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलरों में उनकी गिनती नंबर चार पर होती।

अनिल कुंबले ने 132 टेस्ट मैचों में 619 विकेट चटकाए हैं। अनिल के बाद में जो गेंदबाज हैं, वो जेम्स एंडरसन हैं, जो अभी भी खेल रहे हैं और उन्होंने 183 टेस्ट मैचों में 690 विकेट लिए हैं। एंडरसन का औसत 26.4 है। काफी संख्या में टेस्ट मैच होने के बावजूद कुंबले का औसत 29.65 का है।

जेम्स एंडरसन से भी ज्यादा विकेट लिए हैं शेन वार्न ने। महान ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने 145 मैचों में 25.4 के शानदार औसत के साथ 708 विकेट चटकाए हैं। फिर दुनिया के महानतम ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन का नंबर आता है जो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में नंबर 1 है। श्रीलंका के मुरली ने 22.72 के औसत के साथ 133 टेस्ट मैचों में 800 विकेट हासिल किए हैं।

ये भी पढ़ें- IND vs WI: 'इसलिए बाहर बैठे कोहली-रोहित', द्रविड़ ने दूसरे ODI में हार के बाद दिखाई 'बड़ी तस्वीर'

निश्चित तौर पर ब्रॉड की ये उपलब्धि कई तेज हासिल करने के लिए तरसेंगे, क्योंकि अभी भी इस लिस्ट में दूर-दूर तक कोई मौजूदा तेज गेंदबाज नजर नहीं आता, जो ब्रॉड के 600 विकेट के रिकॉर्ड के आसपास भी हो। दो स्पिनर जरूर ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, जिसमें नाथन लियोन और भारत के रविचंद्रन अश्विन हैं, यह दोनों ही 500 विकेट से कुछ ही दूरी पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+