IND vs WI: 'इसलिए बाहर बैठे कोहली-रोहित', द्रविड़ ने दूसरे ODI में हार के बाद दिखाई 'बड़ी तस्वीर'
India Tour of West Indies 2023: भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने टीम इंडिया द्वारा वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में किए जा रहे प्रयोगों का बचाव किया है। द्रविड़ का मानना है कि टीम एशिया कप (Asia Cup 2023) और वर्ल्ड कप (World Cup 2023) जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयार हो रही है।
द्रविड़ के मुताबिक कई मुख्य खिलाड़ियों को लगी चोटों ने टीम मैनेजमेंट को उनके ठोस रिप्लेसमेंट तलाशने की ओर प्रेरित किया है। कोच ने बताया, वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज भारत के पास इन विकल्पों को भरपूर संख्या में आजमाने का अंतिम मौका है। (Image- Social Media)

द्रविड़ का कहना है, "हम हमेशा बड़ी तस्वीर की ओर देखेंगे। तीन मैचों की ऐसी सीरीज में रोहित और कोहली को खिलाने से हमें अपने कई सवालों के जवाब नहीं मिलते।"
द्रविड़ ने यह भी कहा कि बाहरी राय पर वे ध्यान नहीं देते, बल्कि उनका मुख्य फोकस युवा खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा के हिसाब से पर्याप्त मौके देना है। फिलहाल भारत के लिए ईशान ने रन करके दिए हैं। शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव उस लय में नहीं लग रहे हैं।
यह भी पढ़ें- IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत को दी शर्मनाक हार, जानें कौन सी 5 गलतियों ने टीम को पछाड़ा
टीम दूसरे वनडे में 40.5 ओवर में मात्र 181 रनों पर ढेर हो गई। इस पर द्रविड़ ने निराशा जताते हुए कहा, "हमें पता था विकेट थोड़ा ट्रिकी है, बैटिंग आसान नहीं है, लेकिन हमें बीच में कोई ऐसा खिलाड़ी चाहिए था जो टिक सके और स्कोर 230-240 हो सके। ये बढ़िया स्कोर साबित हो सकता था। हमनें बीच में काफी विकेट गंवाए और अंत में 50-60 रन पीछे रह गए।"
द्रविड़ के मुताबिक सूर्यकुमार यादव के पास अभी वनडे फॉर्मेट में सुधार के लिए काफी गुंजाइश मौजूद है, टीम उनको लगातार मौके उपलब्ध करा रही है, जिससे वे अपनी क्रिकेट यात्रा में छाप छोड़ सकें।
द्रविड़ ने आगे कहा, "मुझे लगता है ईशान ने काफी अच्छा किया है, उसने मिले मौकों को भुनाया है, आप युवा खिलाड़ियों से यही तो चाहते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications