शाहिद अफरीदी ने लगाया भारत पर बड़ा आरोप, कहा हमारी बस पर बेंगलुरु में फेंके गए थे पत्थर
Shahid Afridi: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। अफरीदी का कहना है कि भारत दौरे पर एक बार उनकी बस पर पत्थरबाजी की गई थी। इसके अलावा उनका यह भी मानना है कि वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तानी टीम को भारत में खेलने के लिए जाना चाहिए।
एक रिपोर्ट के अनुसार अफरीदी ने 2005 में बेंगलुरु में हुए टेस्ट का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारे लिए दबाव वाली स्थिति थी। हम चौके और छक्के मार रहे थे लेकिन कोई ताली नहीं बजा रहा था। हमारी बीएस के ऊपर पत्थर फेंके गए। वहां हमेशा प्रेशर होता है लेकिन आपको इसका आनन्द लेना चाहिए।

अफरीदी ने कहा कि खिलाड़ी कह रहे हैं कि पाक टीम को इंडिया में खेलने के लिए नहीं जाना चाहिए। मैं पूरी तरह से इसके खिलाफ हूं। मुझे लगता है कि हमें वहां खेलने के लिए जाना चाहिए और मैच भी जीतने चाहिए। अफरीदी ने कहा कि मेरी बात सच नहीं लगेगी क्योंकि इस घटना को उस समय किसी ने कवर नहीं किया था।
पाकिस्तानी टीम उसके बाद 20 दिनों तक भारत में रही थी और छह वनडे मैचों की सीरीज में खेली थी। टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हो गई थी। वनडे में भारतीय टीम 2-0 से आगे चल रही थी। इसके बाद पाकिस्तानी टीम ने वापसी करते हुए अगले चारों मैच अपने नाम कर लिए।
गौरतलब है कि इस साल अक्टूबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान की तरफ से काफी बार परेशानी खड़ी करने का प्रयास किया गया है। भारत दौरे पर टीम नहीं भेजने की धमकी से लेकर वेन्यू बदलने तक की बातें सामने आई थी। पीसीबी की तरफ से कहा गया था कि टीम अहमदाबाद में खेलने के लिए नहीं आएगी। आईसीसी ने उनकी नहीं सुनी और भारत-पाकिस्तान मैच का वेन्यू पाकिस्तान ही रखा गया है। देखना होगा कि वर्ल्ड कप में आकर पाकिस्तानी टीम भारत में किस तरह का खेल दिखाती है।












Click it and Unblock the Notifications