'एशेज में होता है आपका आकलन', बदली हुई इंग्लैंड की टीम के सामने स्टीव स्मिथ ने बताई अपनी सबसे बड़ी ताकत
The Ashes 2023: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) एशेज सीरीज 2023 के दौरान अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण रोल निभाना चाहते हैं। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (ENG vs AUS) के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन में 16 जून को एशेज का पहला टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है।
यह एक ऐतिहासिक सीरीज है जिसमें स्टीव स्मिथ ने काफी अहम रोल निभाया है। स्टीव स्मिथ अब दोबारा वही कारनामा करना चाहते हैं, जो उन्होंने पिछली एशेज में किया था। उनके सामने इंग्लैंड के बदले हुए खेल के हिसाब से एडजस्ट होने की चुनौती भी है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम 2015 और 2019 में इंग्लैंड में आई थी लेकिन एक बार भी सीरीज नहीं जीत पाई। वे 2015 में हारे थे तो 2019 में उन्होंने सीरीज ड्रा की थी, लेकिन कंगारू अब एशेज जीतना चाहते हैं।
स्मिथ ने द गार्जियन से बात करते हुए कहा, "मुझे उम्मीद है कि मैं बेहतर कर रहा हूं। घर में 2018 की एशेज सीरीज में काफी अच्छा किया था। उसको यहां फिर से दोहराना अच्छा रहेगा, लेकिन मैं अपने रूटीन पर काम करूंगा और जो मुझे करने की जरूरत है वह करूंगा। मैं उम्मीद करता हूं कि अपनी टीम की मदद कुछ रन बनाकर कर सकता हूं।"
स्टीव स्मिथ आगे कहते हैं, "एशेज वह सीरीज है, जिसमें आपको जज किया जाता है। पिछली बार हम यहां जीत के करीब पहुंचे थे, उसके बाद ड्रा करना दूसरा बेस्ट रिजल्ट था, लेकिन एशेज को हर कोई (ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ी) अपने करियर में हासिल करना चाहता है।"
स्मिथ जानते हैं कि इंग्लैंड की टीम ने पिछले 12 महीनों में एक अलग ही लेवल पर बैजबॉल क्रिकेट खेला है। वे अंग्रेजो के द्वारा पेश की जाने वाली चुनौती के सामने एडजेस्ट करना चाहते हैं और अपनी सबसे बड़ी ताकत माहौल के हिसाब से खुद को अनुकूलित करना यानी एडेप्ट करना बताते हैं।












Click it and Unblock the Notifications