Steve Smith: डांस बार में वकील साहिबा पर हार बैठे थे दिल, पहली नजर में ही हुए थे लव-पिच पर क्लीन बोल्ड
Steve Smith Love Story: आज क्रिकेट जगत से एकदम से चौंकाने वाली खबर उस वक्त सामने आई जिस वक्त ऑस्ट्रेलियाई स्टार क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने संन्यास लेने का ऐलान किया। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम की कमान संभालने वाले स्टीव ने ऐलान किया है कि 'वो वनडे फार्मेट से संन्यास ले रहे हैं, हालांकि वो अभी टेस्ट मैच खेलते रहेंगे।
आपको बता दें कि पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में स्मिथ आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की कमान संभाल रहे थे। स्मिथ के इस ऐलान से ऑस्ट्रेलिया समेत पूरा क्रिकेट जगत हैरान हैं।

आस्ट्रेलियावालों के लिए तो ये गहरा और डबल झटका है क्योंकि कल रात ही उनका देश चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट से बाहर हो गया है, दुबई में खेले गए पहले सेमीफाइनल में भारत ने उसे चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। ऑस्ट्रेलियाई अभी इस दर्द से उबरे ही नहीं थे कि स्टीव ने आज उन्हें दोहरा झटका दे दिया।
विश्व के शानदार क्रिकेटरों में स्टीव स्मिथ की गिनती(Steve Smith)
आपको बता दें कि स्टीव स्मिथ की गिनती विश्व के शानदार क्रिकेटरों में होती हैं, उन्होंने कई बार अपने दमदार खेल से ऑस्ट्रेलिया को बड़े टूर्नामेंट जिताएं हैं। 35 साल के स्मिथ का एक खूबसूरत क्रिकेट का सफर रहा है। तो वहीं उनके पर्सनल लाइफ की बातें करें तो उनकी पत्नी बेइंतहा खूबसूरत हैं और पेशे से वकील हैं।
डांस बार में वकील साहिबा पर दिल हार बैठे थे स्मिथ (Steve Smith)
इनकी पत्नी का नाम डैनी विलिस है, जिनसे स्मिथ की मुलाकात साल 2011 में एक डांस बार में हुई थी। उस वक्त 'बिग बैश लीग' चल रहा था। स्मिथ ने डैनी को देखते ही दिल दे दिया था और इसके बाद दोनों की मुलाकातें होने लग गईं। एक दिन न्यूयॉर्क के रॉकफेलर सेंटर पर स्मिथ ने डैनी को प्रपोज कर दिया। दोनों ने एक-दूसरे को 7 साल डेट किया और फिर 15 सितंबर, 2018 को शादी कर ली।
डेनी तैराक रही हैं और वाटर-पोले खेलती हैं (Steve Smith)
उम्र में स्टीव से दो साल छोटी डेनी खेल को खूब अच्छे समझती हैं क्योंकि वो खुद कॉलेज के दिनों में एथलीट रही हैं। वो स्विमर थीं और वाटर-पोलो खेला करती थी। इसके अलावा वो एथलीट मार्केटिंग EXECUTIVE की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। स्मिथ अपनी पत्नी को अपना सबसे बड़ा सपोर्टर मानते हैं और उनसे बहुत प्यार करते हैं। दोनों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
एक नजर स्टीव स्मिथ के अब तक के सफर पर...
- 2 जून 1989 को सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में जन्मे स्टीव स्मिथ ने साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया था।
- स्मिथ ने 170 ODI मैचों में 43.28 की औसत से 5,800 रन बनाए, जिसमें 12 शतक शामिल हैं।
- स्मिथ के टेस्ट नंबर 1 प्लेयर भी रह चुके हैं।
पुरस्कार
- 2015 में ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर ।
- 2015 और 2017 में ICC टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर।
- 2011-2020 दशक के लिए ICC मेन्स टेस्ट प्लेयर ऑफ द डिकेड।
- 2015, 2018, 2021 और 2023 में एलन बॉर्डर मेडल।
- 2016 में विजडन क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर में शामिल।












Click it and Unblock the Notifications