सचिन तेंदुलकर को लेकर आई ये खबर, टूटा करोड़ों भारतीयों का दिल
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिससे करोड़ों भारतीयों का दिल टूट गया। सचिन भी उन नामी खिलाड़ियों से हैं, जिन्हें आज भी क्रिकेट प्रेमी मैदान पर खेलते हुए देखना पसंद करते हैं। सचिन ने साल 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन फिर भी वह लीजेंड्स लीग क्रिकेट में अपने पुराने साथियों के साथ खेलते हुए नजर आते हैं। लेकिन इस साल सचिन के फैंस को एक बड़ा झटका लगा है।
यह भी पढ़ें- Instagram : कोहली एक पोस्ट से कमाते हैं करोड़ों रूपए, टाॅप-50 में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल

लीजेंड्स लीग क्रिकेट में नहीं खेलेंगे
दरअसल, पुष्टि हुई है कि सचिन इस बार लीजेंड्स लीग क्रिकेट में नहीं खेलेंगे। इसकी जानकारी सचिन की कंपनी 'एसआरटी स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड' ने शनिवार को दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सचिन तेंदुलकर आगामी एलएलसी टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं। साथ ही उन्होंने अमिताभ बच्चन और सोनी स्पोर्ट्स पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया। सचिन की कंपनी 100एमबी की तरफ से ट्वीट किया गया, ''लीजेंड्स लीग क्रिकेट' में सचिन की भागीदारी के बारे में खबर सच नहीं है। आयोजकों और अमिताभ बच्चन को क्रिकेट प्रेमियों के बीच गलत जानकारी नहीं फैलानी चाहिए।''
अमिताभ बच्चन ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के लिए एक विज्ञापन दिया था, जिसमें वह लीग में भागीदारी रखने वाले खिलाड़ियों के नाम लेते हैं, जिसमें सचिन का नाम भी था। हालांकि बाद में वीडियो डिलीट कर नया वीडियो तैयार किया गया।
20 जनवरी को होगी लीग की शुरूआत
गाैर हो कि एलएलसी की शुरूआत 20 जनवरी, 2022 से ओमान के मस्कट में होने वाली है। इस लीग में कई पूर्व क्रिकेटर एकसाथ खेलते हुए नजर आएंगे। लीग में तीन टीमें शामिल होंगी, जिसमें भारत, एशिया और शेष विश्व की टीमें शामिल हैं। इसके पहले सत्र में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर नजर आएंगे। एलएलसी ने सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएन) को आधिकारिक प्रसारक के रूप में शामिल किया है। दर्शक सीधा प्रसारण सोनी टेन 1 और टेन 3 पर देख सकेंगे तो वहीं लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर होगी।

दो टीमों के खिलाड़ी तय
इस लीग के लिए पहली दो टीमों के खिलाड़ियों के नाम सामने आ गए हैं। इंडिया महाराज की टीम वीरेंद्र सहवाग और हाल ही में रिटायर हुए स्पिन हरभजन सिंह भी लीग में शामिल हुए हैं। साथ ही इस टूर्नामेंट में इरफान पठान और युसूफ पठान, एस बद्रीनाथ, हेमंग बदानी, नमन ओझा, प्रज्ञान ओझा, वेणुगोपाल राव, संजय बांगर, नयन मोंगिया और अमित भंडारी भी भाग लेंगे।
वहीं टूर्नामेंट में दूसरी टीम एशिया लायंस है, जिसमें पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी इसमें शामिल हैं। श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या भी टीम में नजर आएंगे। इनके अलावा पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी, अजहर महमूद, मिस्बाह-उल-हक, कामरान अकमल, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, मोहम्मद यूसुफ और उमर गुल टीम में होंगे। श्रीलंका से टीम में मुथैया मुरलीधरन, रोमेश कालुवितरण, तिलकरत्ने दिलशान, चामिंडा वास और उपुल थरंगा शामिल होंगे। अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर स्टानिकजई को भी जगह मिली है। वहीं लीग में शामिल होने वाली तीसरी टीम की अपडेट आना बाकी है। तीसरी टीम में ऑस्ट्रेलिया, साउत अफ्रीका, इंग्लैंड और विंडीज के खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications