श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणतिलका को यौन उत्पीड़न के मामले में मिली जमानत
श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणतिलका को यौन उत्पीड़न के आरोप में जमानत दे दी गई है। अदालत ने पाया कि खिलाड़ी को श्रीलंकाई क्रिकेट संघ और सरकार का समर्थन प्राप्त है और साथ ही 150,000 डॉलर की जमानत की पेशकश की गई है। (Photo- Danushka Gunathilaka Instagram)

31 वर्षीय को 6 नवंबर को ससेक्स स्ट्रीट पर हयात रीजेंसी होटल में गिरफ्तार किया गया था। उनके ऊपर सिडनी की एक 29 वर्षीय महिला के साथ सहमति के बिना यौन संबंध बनाने का आरोप है। वह महिला उनको टिंडर पर मिली थी। इस आरोप के बाद से क्रिकेट लगातार हिरासत में हैं। दनुष्का को जब गिरफ्तार किया गया तब श्रीलंका की टीम वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद स्वेदश रवाना होने के लिए तैयार हो रही थी।
गुणतिलका ने फिर 11 रातें हिरासत में बिताई थीं। उनके वकीलों ने एनएसडब्ल्यू सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, जिसे 8 दिसंबर को सुनवाई के लिए लिस्ट किया गया था।
गुणतिलका इस दौरान पार्कली करेक्शनल सेंटर से वीडियो लिंक के जरिए शामिल हुए जहां उनको जेल से जारी हरे रंग के ट्रैकसूट और हवाई चप्पल पहने हुए देखा गया।
इस दौरान बताया गया कि उस महिला को "अज्ञात लोगों द्वारा उसके सोशल मीडिया के माध्यम से तंग किया जा रहा है जिसके चलते वह सोशल मीडिया बंद करने पर मजूबर है। इन लोगों के नाम श्रीलंका के हैं।
इसी बीच क्रिकेटर ने वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल को श्रीलंकाई क्रिकेट संघ और [श्रीलंकाई सरकार] द्वारा समर्थित किया जा रहा था।"
उन्होंने कहा, "अगर वह अपनी जमानत का उल्लंघन करते हैं, तो निश्चित रूप से उनका करियर खत्म हो जाएगा।"
अदालत ने सुना कि गुनाथिलाका का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और उनके द्वारा 2024 तक मुकदमे का सामना करने की संभावना नहीं है।
वकील ने कहा कि अगर गुणतिलका ऑस्ट्रेलियाई नागरिक होते तो निश्चित तौर पर वह इन परिस्थितियों में जमानत पर होते।












Click it and Unblock the Notifications