SL vs PAK: फाइनल से पहले श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होगा कांटे का मुकाबला, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान और श्रीलंका एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। इन दोनों टीमों के बीच रविवार 11 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
नई दिल्ली, 9 सितंबर। पाकिस्तान और श्रीलंका एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। इन दोनों टीमों के बीच रविवार 11 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल से पहले एशिया कप के सुपरफोर मुकाबले में दोनों टीमें शुक्रवार को एक-दूसरे से भिड़ेगी। यहां जीत हासिल कर फाइनल में पॉजिटिव इनर्जी के साथ पहुंचने की कोशिश दोनों ही टीमों की होगी।

सुपरफोर में नहीं गंवाया है कोई मैच
श्रीलंका और पाकिस्तान ने अब तक खेले गए सुपरफोर मुकाबले में एक भी मैच नहीं हारा है। श्रीलंका ने पहले अफगानिस्तान और फिर भारत को हराकर खुद की सीट फाइनल में पक्की की है। जबकि पाकिस्तान ने सुपरफोर के दोनों ही मुकाबले को रोमांचक अंदाज में अपने नाम करने में सफल रही। भारत को हराने के बाद अफगानिस्तान को भी बेहद करीबी मुकाबले में पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

जीतने वाली टीम बनेगी एशिया कप की चैंपियन
फाइनल मुकाबले को जीतने वाली टीम एशिया कप की चैंपियन बन जाएगी। श्रीलंका की टीम ने अब तक पांच बार एशिया कप जीता है। वहीं पाकिस्तानी टीम इतने सालों में दो ही बार एशिया कप जीतने में सफल हो सकी है। दोनों ही टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। ऐसे में रविवार को इस ट्रॉफी को जीतने के लिए पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाड़ी मैदान पर अपना पूरा दमखम दिखाने का प्रयास करेंगे।

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच
पाकिस्तान और श्रीलंका का मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है जिसके लिए टॉस शाम 7 बजे होगा। जबकि खेल की शुरुआत 7.30 बजे की जाएगी। पाकिस्तान बनाम श्रीलंका टी20 मैच का सीधा प्रसारण आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी हिंदी पर देख सकते हैं। जबकि मैच की लाइव स्ट्रीम आप Disney+ Hotstar पर देख पाएंगे।

जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान- बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, नसीम शाह, हैरिस रऊफ, हसनैन।
श्रीलंका- दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसंका, चरित असलंका, दनुष्का गुणथिलका, भानुका राजपक्षा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), वनिन्दु हसरंगा, चामिका करुणारत्ने, महेश तीक्ष्णा, असिथ फर्नांडो, दिलशान मधुशंका।












Click it and Unblock the Notifications