SL vs NZ: श्रीलंका-न्यूज़ीलैंड का पहला टी20I मैच कौन जीतेगा? जानें पिच-वेदर और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड (NZ) और श्रीलंका (SL) के बीच दो T20I सीरीज का पहला मैच आज 9 नवंबर को खेला जाएगा। ये मुकाबला दांबुला के रंगीरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। एक्शन से पहले हेड टू-हेड के साथ पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
दरअसल, श्रीलंका ने इस सीजन में अपने घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया है और वह इस लय को बरकरार रखना चाहेगी। न्यूजीलैंड ने कुछ महीने पहले श्रीलंका में टेस्ट सीरीज गंवा दी थी और अब वे व्हाइट-बॉल लेग की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगे। ऐसे में जीत चाहे किसी भी टीम की हो लेकिन दर्शकों को लिए ये मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है।

टी-20 फॉर्मेट में किसका पलड़ा भारी
श्रीलंका और न्यूजीलैंड ने अब तक 23 टी20 मैच खेले हैं। न्यूजीलैंड 13 मुकाबलों में जीत के साथ आगे है, जबकि श्रीलंका ने नौ मैच जीते हैं और एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ।
दांबुला में कैसा रहेगा आज का मौसम?
दांबुला में अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश होने का अनुमान है और शनिवार को भी 30-40 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, ह्यूमिडिटी 75 से 80 प्रतिशत के बीच रहेगी और हवा की गति 10 किमी/घंटा रहेगी।
बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी?
दांबुला की पिच स्पिन के अनुकूल होने की संभावना है। अगर बारिश होती है, तो हालात नई गेंद से गेंदबाजी करने में तेज गेंदबाजों की मदद कर सकते हैं। आउटफील्ड धीमी होने के कारण बल्लोबाजों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
ये भी पढ़िए- IND vs SA: सूर्यकुमार यादव से CSK स्टार की टी20 टीम से अनुपस्थिति पर पूछा सवाल, कप्तान ने दिया तगड़ा जवाब
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड का मैच कौन जीतेगा?
श्रीलंका ने हाल के महीनों में घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया है और उन्होंने इन परिस्थितियों में नियमित रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। विदेशी टीमों ने उनके खिलाफ संघर्ष किया है। इसलिए, पूरी उम्मीद है कि श्रीलंका पहला टी20 मैच अपने नाम कर सकता है।
न्यूजीलैंड टीम: टिम रॉबिन्सन, विल यंग, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिच हे (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर (कप्तान), जोश क्लार्कसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, जैकरी फॉल्क्स, नाथन स्मिथ, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट।
श्रीलंका टीम: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, दिनेश चांडीमल, चैरिथ असलंका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललेज, असिथा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना, बिनुरा फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, जेफरी वांडरसे, कामिंडु मेंडिस, चामिंडु विक्रमसिंघे, महीश थीक्षाना।












Click it and Unblock the Notifications