आखिर क्यों शिवम दूबे को मिलते हैं इतने मौके और रिंकू सिंह को गिने–चुने? मामला मुंबई बनाम यूपी तो नहीं?.
Shivam Dubey vs Rinku Singh: भारत को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद से ही शिवम दुबे ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, इस मैच के दौरान शिवम दुबे बिना खाता खोले ही आउट हो गए। वो अपनी पारी की चौथी गेंद पर ही पवेलियन लौट गए। शिवम दुबे के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद रिंकू सिंह को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है।
शिवम दूबे को मिलते हैं इतने मौके
शिवम दुबे ने इस साल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। शिवम दुबे को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भी टीम में चुना गया था। जबकि अधिकतर दिग्गजों का मानना था कि शिवम दुबे की जगह रिंकू सिंह को टीम में होना चाहिए था जो टी-20 में लगातार भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे।

रिंकु सिंह को गिने-चुने मौके
रिंकू सिंह को अब तक उम्मीद के मुताबिक भारत की तरफ से खेलने का मौका नहीं मिला है। मौजूदा भारतीय टीम में रिंकू सिंह जैसे फिनिशर की जरूरत है जो टीम को अंत के ओवरों में तेज गति से रन बनाकर देने में सफल हो सके। रिंकू सिंह यह काम पिछले कुछ समय से लगातार करते आ रहे हैं।
मामला मुंबई बनाम यूपी का तो नहीं?
क्रिकेट में चयन करने का प्रोसेस अब तक कुछ ऐसा रहा है कि दूसरे स्टेट के मुकाबले मुंबई दिल्ली के अधिक खिलाड़ी नेशनल टीम का हिस्सा रहे हैं। रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और विराट कोहली जैसे दिग्गज इन बड़े शहरों से आते हैं। श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज में कुलदीप यादव एकमात्र यूपी के खिलाड़ी हैं। कुलदीप यादव ने अपने जबरदस्त प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह बनाई है।
वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक, अब चुका रहा बिहारी होने की कीमत? फ्लॉप राहुल इन, ईशान ड्रॉप फॉर एवर?
रिंकू के पास नहीं कोई लॉबिंग
यहाँ मामला लॉबिंग का नज़र आता है। मुंबई लॉबी के खिलाड़ी आसानी से खेल जाते हैं लेकिन यूपी वालों के साथ ऐसा नहीं है। सूर्यकुमार यादव भी एकदिवसीय क्रिकेट में 37 मुकाबले खेल गए। बाद में लगातार खराब प्रदर्शन पर उठे सवालों के कारण उनको बाहर किया गया मुंबई लॉबी के ही श्रेयस अय्यर वापस आ गए लेकिन उनके साथ ही अनुबंध से बाहर किये गए ईशान किशन को बाहर रखा गया है और वह बिहार से आते हैं।
यूपी और बिहार के खिलाड़ियों की सोचने वाला कोई नहीं है। इसी लॉबिंग के कारण केएल राहुल एकदिवसीय क्रिकेट में खेल रहे हैं। टेस्ट में भी वह खेलते रहे हैं। शिवम दुबे मुंबई से खेलते हैं उनको भी लॉबिंग से मदद मिली है और वह खराब प्रदर्शन के बाद भी टीम में टिके रहते हैं। रिंकू सिंह को अब नियमित खेलना है, तो धांसू प्रदर्शन कर लॉबिंग वाले प्लेयर्स से आगे रहना होगा।
यूपी के इन खिलाड़ियों पर नजर
यूपी ने भारत को सुरेश रैना जैसा खिलाड़ी भी दिया है। वहीं अब रिंकू सिंह भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं। आने वाले समय में यूपी से सौरभ कुमार, शिवम मावी, यश दयाल, प्रियम गर्ग, समीर रिजवी और मोहसिन खान जैसे खिलाड़ी धमाल मचा सकते हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इन खिलाड़ियों को भारत के लिए खेलने का मौका मिलता है या नहीं?












Click it and Unblock the Notifications