वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक, अब चुका रहा बिहारी होने की कीमत? फ्लॉप राहुल इन, ईशान ड्रॉप फॉर एवर?
KL Rahul vs Ishan Kishan: वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम है। भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ 126 गेंद पर बनाए 200 रन जड़कर इतिहास रच दिया था। वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने के मामले में ईशान किशन टॉप पर हैं।
लंबे समय से हैं बाहर
वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद ईशान किशन ने साउथ अफ्रीका टूर से अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद से ही ईशान किशन टीम से बाहर चल रहे हैं। ईशान को इस साल 2024 में बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया गया था। रणजी ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लेने के कारण बीसीसीआई ने ईशान किशन को कॉन्ट्रैक्ट से बाहर रखा।

क्या चुका रहे हैं बिहारी होने की कीमत?
भारतीय नेशनल टीम में हमेशा से दिल्ली और मुंबई के अधिकतर खिलाड़ी हिस्सा रहे हैं। दूसरे स्टेट से आने वाले खिलाड़ियों को टीम में जगह पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ईशान किशन को बिहारी होने की कीमत चुकानी पड़ रही है।
फ्लॉप होकर भी टीम में केएल राहुल
श्रीलंका के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों में केएल राहुल बुरी तरह से फ्लॉप साबित रहे हैं। इसके बावजूद भी उन्हें टीम में जगह मिली है, जबकि वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले ईशान किशन को बाहर रखा गया है। बीसीसीआई और चयनकर्ताओं की इस सोच की पीछे की वजह फैंस अब तक समझने में नाकाम ही रहे हैं। केएल राहुल के फ्लॉप होने के बाद फैंस ईशान किशन की टीम में वापसी की मांग कर रहे हैं।
ऐसा रहा है करियर
ईशान किशन ने साल 2021 में भारत के वनडे और टी 20 क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया है। वनडे क्रिकेट में ईशान किशन ने 27 मैचों में 933 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 32 टी 20 इंटरनेशनल मैचों में 796 रन बनाए हैं। किशन ने भारत के लिए दो टेस्ट मैच भी खेले हैं। वनडे क्रिकेट में उनके नाम एक दोहरा शतक भी दर्ज है। वनडे और टी 20 फॉर्मेट्स में ईशान किशन खुद को कई बार साबित कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications