SL vs AFG: श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट में टक्कर, जानें पिच और वेदर अपडेट
SL vs AFG Test, Pitch and Weather: अफगानिस्तान की टीम भारत दौरे पर खेलने के बाद अब श्रीलंका दौरे पर चली गई है। वहां सभी फ़ॉर्मेट में मुकाबले खेले जाने हैं। भारत दौरे पर अंतिम टी20 मैच में अफगानिस्तान ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया और टीम इंडिया के साथ सुपर ओवर में गेम गंवाया था।
श्रीलंका दौरे पर शुरुआत टेस्ट मुकाबले के साथ हो रही है। अफगानिस्तान की टीम ने टेस्ट फ़ॉर्मेट में काफी कम मुकाबले खेले हैं। अफगानिस्तान की शुरुआत भारत के साथ टेस्ट से हुई थी। श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच यह पहला टेस्ट होगा। एक ही टेस्ट मैच इस दौरे पर खेला जाना है और यह 2 फरवरी से शुरू हो रहा है।

श्रीलंका vs अफगानिस्तान, एकमात्र टेस्ट पिच रिपोर्ट
मुकाबला कोलम्बो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। ऐसे में यह माना जा सकता है कि मुकाबले में स्पिन फ्रेंडली पिच देखने को मिल सकती है। श्रीलंकाई पिचों में बल्लेबाजी के लिए शुरुआती दोनों में मदद रहती है। तीसरे दिन से पिच धीमी होती चली जाएगी और इसमें टर्न देखने को मिलेगा।
श्रीलंका vs अफगानिस्तान, एकमात्र टेस्ट वेदर रिपोर्ट
मुकाबले के पहले दिन हल्के बादल छाये रह सकते हैं लेकिन बारिश के आसार नज़र नहीं आ रहे हैं। दूसरे दिन भी स्थिति कुछ ऐसी ही रहने वाली है। इसके बाद तीसरे और चौथे दिन हल्की बारिश हो सकती है मद्ग खेल प्रभावित नहीं होगा। पांचवें दिन मौसम साफ़ रहेगा। इस तरह मुकाबले में बारिश का खलल ना के बराबर है। फैन्स को खेल का आनन्द लेने का मौका मिलेगा।
श्रीलंकाई टीम
निशान मदुश्का, दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल, धनंजय डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, चमिका गुणसेकरा, मिलन प्रियनाथ रथनायके, लाहिरू उदारा, कामिंडु मेंडिस, कसुन राजिथा, विश्व फर्नांडो
अफगानिस्तान टीम
इब्राहिम जादरान, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नासिर जमाल, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद इशाक, बहीर शाह, मोहम्मद सलीम सफी, नवीद जादरान, कैस अहमद, निजात मसूद, जहीर खान, जिया-उर- रहमान, यामीन अहमदजई, नूर अली जादरान












Click it and Unblock the Notifications