SL vs AFG: श्रीलंका ने बांग्लादेश के बाद अफगानिस्तान को भी धोया, एशिया कप में दर्ज की लगातार दूसरी जीत
पाथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने श्रींलका को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाज ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े।
नई दिल्ली, 3 सितंबर। एशिया कप के सुपरफोर के पहले मुकाबले में शनिवार को श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हराकर अपने हिस्से दो अंक जोड़ लिए हैं। 176 रनों का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 6 विकेट खोकर 19.1 ओवर में 179 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भानुका राजपक्षे ने अंत के ओवरों में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 14 गेंदों में 31 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से दनुष्का गुणाथिलका ने 33 रन बनाए।

श्रीलंका के बल्लेबाजों ने दी अच्छी शुरुआत
पाथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने श्रींलका को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाज ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े। कुसल मेंडिस को नवीन-उल-हक ने इब्राहिम ज़दरान के हाथों 32 के स्कोर पर आउट कर अफगानिस्तान को पहली सफलता दिलाई। पाथुम निसांका ने भी 28 गेंदों में अहम 35 रन जोड़ने का काम किया। कप्तान दासुन शनाका महज 10 रन बना सके।

रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने खेली ताबड़तोड़ पारी
इससे पहले अफगानिस्तान के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने टी-20 करियर का पांचवां अर्धशतक लगाया। रहमानुल्लाह गुरबाज महज 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 45 गेंदों में 84 रन बनाकर टीम को 175 के स्कोर तक पहुंचाने का काम किया। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और छक्के लगाए। इब्राहिम जादरान ने भी टीम के लिए अहम 40 रन बनाने का काम किया।

मैदान पर अलझे राशिद और दनुष्का गुणाथिलका
मौच के दौरान राशिद खान और दनुष्का गुणाथिलका के बीच नोक-झोंक भी देखने को मिली। 17वें ओवर में राशिद खान की गेंद पर दनुष्का गुणाथिलका ने चौका लगाया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। भानुका राजपक्षे ने बहीच में आकर दोनों खिलाड़ियों के बीच हो रही बहस को रोकने का काम किया। भानुका राजपक्षे और वनिन्दु हसरंगा ने भी टीम के लिए अहम पारियां खेली।

दोनों टीमों में शामिल थे ये खिलाड़ी
अफगानिस्तान- हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, रहमानुल्ला गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम ज़दरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह ज़दरान, करीम जनत, समीउल्लाह शिनवारी, राशिद खान, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी।
श्रीलंका: पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलांका, दनुष्का गुणाथिलका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्षणा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।












Click it and Unblock the Notifications