बांग्लादेश-श्रीलंका टेस्ट से WTC अंक तालिका में बड़ा बदलाव, बड़ी टीम सबसे नीचे, जानिए भारत का स्थान

WTC Points Table: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला समाप्त होने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। श्रीलंकाई टीम ने पहले टेस्ट में जीत दर्ज की है और तालिका में भी फायदा हुआ है।

अंक तालिका में टॉप स्थानों पर मौजूद टीमों को कोई नुकसान नहीं उठाना पड़ा है। भारतीय टीम का स्थान अभी भी टॉप है। उसी तरह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के ऊपर भी खास असर नहीं पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम नम्बर दो और न्यूजीलैंड की टीम नम्बर तीन पर है।

wtc

नम्बर चार पर पाकिस्तान और पांचवें स्थान पर वेस्टइंडीज टीम है। इसके बाद की टीमों की तालिका में बदलाव देखने को मिला है। श्रीलंकाई टीम में एक लम्बी छलांग लगाते अंतिम से छठा पायदान हासिल कर लिया। इस वजह से इंग्लैंड जैसी बड़ी टीम को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा है।

तालिका में अब इंग्लैंड की टीम सबसे निचले पायदान पर चली गई है जो इस टीम के लिए एक खराब संकेत है। इंग्लैंड ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के इस चक्र में अब तक कुल 10 मुकाबले खेले हैं और 3 बार जीत दर्ज के है। हाल ही में भारत दौरे पर इंग्लैंड को 4-1 के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

बांग्लादेश की टीम श्रीलंका से ठीक नीचे सातवें स्थान पर बनी हुई है। दक्षिण अफ्रीकी टीम आठवें स्थान पर मौजूद है। बांग्लादेश दौरे पर पहले टेस्ट मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने 328 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में एक बड़ा बदलाव कर दिया और इंग्लैंड को मुश्किल हुई।

सिलहट में खेले गए टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम 280 रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद जवाबी पारी में खेलते हुए बांग्लादेश की टीम 188 रन बनाकर आउट हो गई। दूसरी पारी में खेलते हुए श्रीलंकाई टीम ने 418 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में 182 रन बनाकर मैच हार गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+