SL vs AFG: श्रीलंकाई टीम से 3 बड़े खिलाड़ी बाहर, अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट टीम की हुई घोषणा
Sri Lanka Test team: अफगानिस्तान के विरुद्ध एकमात्र टेस्ट मैच के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान कर दिया गया है। श्रीलंकाई टीम में कुछ अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। दोनों टीमों के बीच यह टेस्ट मुकाबला 2 फरवरी से शुरू होने वाला है। फुल टाइम टेस्ट कप्तान के रूप में धनंजय डी सिल्वा पहली बार मैदान पर होंगे।
तेज गेंदबाज चमिका गुणसेकरा, मिलन रथनायके, और विकेटकीपर बल्लेबाज लाहिरू उदारा को अनकैप्ड खिलाड़ियों के रूप में शामिल किया गया है। हालांकि उदारा और गुणसेकरा ने टी20 और वनडे में टीम का प्रतिनिधित्व किया है। रथनायके को अभी तक किसी भी फ़ॉर्मेट में खेलने का मौका नहीं मिला है।

पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम टेस्ट खेलने वाले कई खिलाड़ी टीम से बाहर किये गए हैं। लक्षिता मानसिंघे, प्रवीण जयाविक्रमा और पथुम निसांका को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। दिलशान मदुशंका, जिन्होंने पाक के खिलाफ सीरीज में पदार्पण किया था, उनके नाम पर भी विचार नहीं किया गया है।
अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच अब तक टेस्ट क्रिकेट में एक भी मुकाबला देखने को नहीं मिला है। दोनों टीमों के बीच पहली बार सबसे लम्बे फ़ॉर्मेट में मुकाबला खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने भी इस मैच के लिए अपनी टीम का ऐलान किया था। अफगान टीम में भी कुछ नए नाम शामिल हैं। राशिद खान को जगह नहीं मिली है।
श्रीलंकाई टीम इस प्रकार है
धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कुसल मेंडिस (उपकप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, निशान मदुश्का, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल, सदीरा समरविक्रमा, रमेश मेंडिस, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो, कासुन राजिथा, कामिंडु मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू उदारा, चमिका गुणसेकरा, मिलन रथनायके












Click it and Unblock the Notifications