SRH vs RR Playing 11: हैदराबाद-राजस्थान की टीमों में होंगे बदलाव? जानिए कैसी होगी प्लेइंग 11

SRH vs RR Playing 11 Prediction: राजस्थान रॉयल्स इस आईपीएल में अपने प्रदर्शन से धमाका करने में सफल रही है। एक मैच जीत लेने पर रॉयल्स इस सीजन प्लेऑफ़ में जाने वाली पहली टीम बन जाएगी। आज राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होना है। मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

हैदराबाद ने अपनी बल्लेबाजी से इस सीजन तहलका मचाया है। हैदराबाद का प्रयास इस मैच में भी धमाकेदार बैटिंग करने का होगा। इस सीजन हैदराबाद ने 9 मैच खेलकर कुल 5 जीत अर्जित की है। प्लेऑफ़ की दौड़ में बने रहने के लिए हैदराबाद इस मैच में जीत दर्ज करना चाहेगा।

srh and rr

दोनों ही टीमों में मजबूत ग्यारह खिलाड़ी शामिल किये जाएंगे। इंजरी को लेकर कोई समस्या दिखाई नहीं देती है। भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन इस सीजन उतना अच्छा नहीं रहा है लेकिन हैदराबाद टीम में उनको एक बार फिर से मौका मिलना है। मयंक मारकंडे को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शामिल किया जा सकता है।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में अनुभवी खिलाड़ियों को प्राथमिकता मिलेगी क्योंकि राजस्थान रॉयल्स की बैटिंग भी काफी धांसू है। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की बात की जाए, तो स्पिन विभाग में चहल का नाम होगा। अश्विन बतौर ऑल राउंडर होंगे, जो दूसरे स्पिनर रहेंगे।

रॉयल्स की टीम में ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा और आवेश खान को तेज गेंदबाजी विभाग में शामिल किया जा सकता है। जायसवाल, बटलर, पराग, सैमसन जैसे बेहतरीन बल्लेबाज भी राजस्थान रॉयल्स टीम में रहेंगे। बदलाव की बात की जाए, तो दोनों टीमों में खिलाड़ी बदलने की संभावना काफी कम है।

राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+