Kavya Maran का वो फैसला, जिसका सबने उड़ाया मजाक, एक दांव ने बदल दी SRH की किस्मत, क्या मिलेगी ट्रॉफी?

SRH vs RR IPL 2024 Qualifier 2: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल ट्रॉफी जीतने से दो कदम दूर है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद को शुक्रवार यानी 24 मई को क्वालीफायर 2 मुकाबला खेलना है। अगर हैदराबाद की टीम इस मैच को जीतने में कामयाब हो जाती है तो फिर रविवार यानी 26 मई को उसका सामना फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा।

सुर्खियों में रहती हैं काव्या

सनराइजर्स हैदराबाद की ओनर काव्या मारन भी आईपीएल के दौरान सुर्खियों में बनी रहती है। काव्या मारन अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहती हैं। वह मैच के हर पल को एन्जॉय करती हैं। टीम के अच्छा प्रदर्शन करने पर उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिलती है। वहीं टीम जब उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर रही होती है तो उनका मायूस चेहरा भी वायरल हो जाता है।

SRH vs RR 1

काव्या मारन ने खेली थी मास्टर स्ट्रोक

पिछले साल मिनी ऑक्शन के दौरान काव्या मारन ने एक ऐसा फैसला लिया था जिसकी जमकर आलोचना की गई थी। दरअसल, काव्या मारन ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को 20 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा था। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड को भी 6 करोड़ 80 लाख दिए थे।

पैट कमिंस ने बदली किस्मत

पैट कमिंस को 20 करोड़ से अधिक में खरीदे जाने के बाद काव्या मारन को सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर ट्रोल किया था। इसके अलावा ऑक्शन में मौजूद दूसरे फ्रेंचाइजी ने भी एक तरीके से काव्या मारन के इस फैसले पर हैरानी जताई थी। लेकिन काव्या द्वारा लिया गया यह फैसला अब सही साबित होता दिख रहा है। पैट कमिंस की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल ट्रॉफी के बेहद करीब है।

क्या इस साल मिलेगी ट्रॉफी

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस लकी साबित रहे हैं। पैट कमिंस की किस्मत पिछले कुछ सालों से उनके साथ रही है। पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल ही वनडे वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था। वहीं इससे पहले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर भी पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या पैट कमिंस अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को इस साल आईपीएल का विजेता बना पाते हैं या नहीं। बता दें कि आईपीएल के इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम साल 2016 में पहली बार खिताब जीतने में सफल रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+