SRH vs RR: राजस्थान-हैदराबाद में किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री? जानिए किसका पलड़ा भारी

SRH vs RR IPL 2024 Qualifier 2: बुधवार 22 मई को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स की टीम क्वालिफायर 2 में पहुंच गई है। क्वालीफायर 2 में 24 मई यानी कि शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से होगा। सनराइजर्स हैदराबाद को क्वालीफायर वन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

जीतने वाली टीम की होगी फाइनल में एंट्री

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले इस मुकाबले में जीतने वाली टीम सीधा फाइनल में एंट्री कर लेगी। वहीं हारने वाली टीम के लिए आईपीएल का सफर यहीं खत्म हो जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमों का प्रदर्शन इस सीजन अब तक शानदार रहा है।

SRH vs RR 1

रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

दोनों ही टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक आईपीएल में इन दोनों ही टीमों का सामना 19 बार हुआ है। सनराइज हैदराबाद ने 10 मुकाबलो में जीत हासिल की है। जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 9 मैचो को अपने नाम किया है। दोनों टीमों के पिछले 6 मैचो पर नजर डालें तो राजस्थान और हैदराबाद ने तीन-तीन जीत हासिल की है। ऐसे में क्वालिफायर 2 का यह मुकाबला रोमांचक हो सकता है।

हैदराबाद के बल्लेबाजों ने किया है कमाल

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने आईपीएल 2024 में कई बड़े रिकॉर्ड कायम किए हैं। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी क्वालिफायर वन में कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने फ्लॉप रही थी। लेकिन राजस्थान के खिलाफ इन दोनों ही खिलाड़ियों के बल्ले से बड़े स्कोर आ सकते हैं। दूसरी तरफ लीग मैच में लगातार फ्लॉप प्रदर्शन करने वाली राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में आते ही अपना जलवा दिखाया। उन्होंने आरसीबी को हराकर क्वालीफायर 2 में एंट्री ले ली।

राजस्थान की गेंदबाजी मजबूत

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में राजस्थान की तरफ से युजवेंद्र चहल और आर अश्विन अहम गेंदबाज साबित हो सकते हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों पर बीच के ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ियों को आउट करने की जिम्मेदारी होगी। अश्विन ने रॉयल संजय बेंगलुरु के खिलाफ विकेट चटकाए थे। जबकि चहल ने विराट कोहली को आउट कर आरसीबी को बैकफुट पर धकेल दिया था। इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा और आवेश खान भी टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+