SRH के खिलाफ दिल्ली की टीम में पृथ्वी शॉ को मिलेगी जगह? जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

IPL 2023, SRH vs DC Match: हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आईपीएल के 34वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भीड़ंत होगी। वर्तमान में दोनों ही टीमें मुश्किल दौर से गुजर रही हैं।

 Delhi Capitals

IPL 2023, SRH vs DC: सनराइजर्स हैदराबाद आज, 24 अप्रैल को राजीव गांधी स्टेडियम में आईपीएल के 34वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उतरेगी। सीजन के अपने पहले छह मैचों में से दो में जीत के बाद सनराइजर्स वर्तमान में अंक तालिका में 9वें स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सीजन की सबसे खराब शुरुआत की है और एक जीत के साथ अब तक पांच मैच गंवा दिए हैं।

आईपीएल के इस सीजन में सनराइजर्स की स्थिति भी दिल्ली कैपिटल्स की तरह ही रही है, अंतर इतना है कि एसआरएच ने दो मैच जीत लिए हैं, जबकि दिल्ली ने एक मैच जीता है। एडेन मार्कराम की कप्तानी वाली टीम ने पहले दो मैच हारने के बाद अगले दो मैच जीत लिए, इसके बाद लगातार दो मैच में हार का सामना करना पड़ा।

खराब बल्लेबाजी के कारण सनराइजर्स की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रहा हैं। टीम को मिल रही लगातार हार का मुख्य कारण यही है कि एसआरएच अब तक कोई मजबूत साझेदारी नहीं कर पाई है। इसके अलावा टीम बड़े स्कोर तक पहुंचने में भी नाकाम साबित हुई है। ऐसे अगर आज इस समस्या का समाधान निकल आता है, तो जीत की उम्मीद की जा सकती है।

वहीं दूसरी ओर वर्तमान में दिल्ली के खराब प्रदर्शन की सबसे बड़ी वजह टीम की बल्लेबाजी रही है। टीम के लिए कप्तान डेविड वॉर्नर जरूर संघर्ष करते नजर आए हैं, लेकिन उनके दम पर टीम को खिताब नहीं मिल सकता है। खराब बल्लेबाजों की लिस्ट में पहला नाम पृथ्वी शॉ का आता है, जोकि सीजन में टीम के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। ऐसे में प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह भी खतरे में है।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन
एडेन मार्कराम (कप्तान), हैरी ब्रुक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, मार्को जानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक।

ये भी पढ़ें- IPL: दिल्ली और हैदराबाद के बीच आज हाई-वोल्टेज मैच, जानें राजीव गांधी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
डेविड वॉर्नर (कप्तान), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, फिलिप साल्ट, अक्षर पटेल, अमन खान, ललित यादव, कुलदीप यादव, एरिक नार्जे, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा।

Recommended Video

    IPL 2023: Anuj Rawat ने Prithvi Shaw को खतरनाक तरीके से किया Run Out, RCB vs DC | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+