IPL: दिल्ली और हैदराबाद के बीच आज हाई-वोल्टेज मैच, जानें राजीव गांधी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट
IPL: आईपीएल के 16वें सीजन में लगातार पांच हार के बाद सीजन की पहली जीत दर्ज करने वाली दिल्ली कैपिटल्स आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी, ऐसे में डीसी भी जीत का सिलसिला बरकरार रखने के इरादे के साथ मैदान पर नजर आएगी।

SRH vs DC, IPL 2023: आईपीएल में आज का मैच उन दो टीमों के बीच होने जा रहा है, जो लगातार मुश्किलों से जूझ रही हैं। आज के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में कैपिटल्स से भिड़ेगी। एसआरएच को पिछले मैच में सीएसके के हाथों हाथों हार का सामना करना पड़ा, वहीं डीसी ने केकेआर के खिलाफ लगातार पांच मैच हारने के बाद सीजन की पहली जीत के साथ लौट रही है। आइए जानते हैं राजीव गांधी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल।
राजीव गांधी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच, स्पिनरों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के पास अच्छे स्पिनर हैं। इसके अलावा यहां बल्लेबाजों को भी खूब हाथ खोलने के मौके मिलते हैं। हालांकि, यहां मैच जीतने के लिए पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 180 के स्कोर करीब पहुंचना चाहिए। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करना ज्यादा पसंद करेगा। क्योंकि बाद में ओस का असर रहेगा।
हैदराबाद में कैसा रहेगा आज का मौसम
हैदराबाद में आज यानी 24 अप्रैल को मैच के दिन बादल रहने की संभावना है। शहर का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। हवा की गति लगभग 15-25 किमी/घंटा रहेगी। हालांकि, मैच के दौरान बारिश की कम ही संभावना है।
सनराइजर्स हैदराबाद फुल स्क्वाड
एडेन मार्कराम (कप्तान), अब्दुल समद, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को यानसन, वॉशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल राशिद, मयंक मारकंडे, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र यादव, मयंक डागर, अकील होसैन, नीतीश कुमार रेड्डी और अनमोलप्रीत सिंह।
ये भी पढ़ें- Aaj Kiska IPL Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- DC vs SRH
दिल्ली कैपिटल्स फुल स्क्वाड
डेविड वॉर्नर (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, खलील अहमद, कुलदीप यादव, रोवमैन पॉवेल, रिले रोसो, एनरिक नॉर्खिया, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, मुकेश कुमार, फिल सॉल्ट, लुंगी नगिडी, प्रवीण दुबे, ललित यादव, रिपल पटेल, विक्की ओस्तवाल, मनीष पांडे, कमलेश नागरकोटी ईशांत शर्मा और यश धुल।
Recommended Video












Click it and Unblock the Notifications