SRH vs CSK Pitch Report: आज के IPL में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
SRH vs CSK Pitch Report: किसी भी मैच में कौन-सी टीम की जीत होगी और किसकी हार इस मामले में पिच काफी हद तक अहम भूमिका निभाती है। आईपीएल 2024 के 18वें मैच में शुक्रवार, 5 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। इस रोमांचक मैच से पहले, यहां की पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं, जिसका अपडेट आपकी ड्रीम-11 टीम के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है।
राजीव गांधी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यह वही वेन्यू है जहां सनराइजर्स हैदराबाद ने टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर (277) बनाया था, और मुंबई इंडियंस ने 246 रन बनाकर लगभग इसका पीछा किया था। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस स्थान पर अपने 8 मैचों में से 4 जीते हैं जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने यहां अपने 52 मैचों में से 32 जीते हैं।

हैदराबाद में आज कैसा रहेगा मौसम
हैदराबाद में शुक्रवार की शाम बहुत गर्म होगी और शाम को तापमान 33°C के आसपास रहेगा। ह्यूमिडिटी का स्तर 41 प्रतिशत रहने का अनुमान है, हवा की गति लगभग 6 किमी/घंटा होगी। दर्शकों के लिए एक अच्छी बात ये है कि मैच के दौरान बारिश के बहुत कम संकेत हैं।
ये भी पढ़ें- Rishabh Pant Fined: क्या IPL से बाहर हो जाएंगे ऋषभ पंत? BCCI ने टीम पर ठोका लाखों का जुर्माना, लग सकता है बैन!
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, समीर रिजवी, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान, शार्दुल ठाकुर। शेख रशीद, मोइन अली, मिशेल सेंटनर, डेवोन कॉनवे, अजय जादव मंडल, प्रशांत सोलंकी, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, आरएस हंगरगेकर, महेश थीक्षाना, निशांत सिंधु, अरवेल्ली अवनीश।
सनराइजर्स हैदराबाद टीम: मयंक अग्रवाल, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज़ अहमद, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट, उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, नितीश रेड्डी, उपेन्द्र यादव, राहुल त्रिपाठी, टी नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, झटवेध सुब्रमण्यन, सनवीर सिंह, फजलहक फारूकी, मार्को जानसन, आकाश महाराज सिंह।












Click it and Unblock the Notifications