SRH vs CSK Dream11 Today: IPL में आज के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम XI टीम, हर खिलाड़ी करेगा प्वाइंट्स की बारिश
SRH vs CSK Dream11: आईपीएल 2024 के एक और हाई-एक्शन मुकाबले के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि टूर्नामेंट के 18वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से भिड़ने के लिए तैयार है। ये भिड़ंत शाम 7:30 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में होगी। मैच से पहले जानते हैं आज की ड्रीम-11 टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई ने लगातार दो जीत के साथ शुरुआत की। लेकिन उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सीजन के अपने तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। सीएसके फिलहाल आईपीएल 2024 अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। SRH ने अपने खेले तीन मैचों में से दो में हार का सामना किया है। उनकी एकमात्र जीत घरेलू मैदान पर हुई, जब उन्होंने आईपीएल का सर्वोच्च स्कोर 277/3 बनाया। तो क्या वे ऐसा दोबारा कर सकते हैं और सीएसके को हरा सकते हैं, या चेन्नई जीत की पटरी पर वापस आ जाएगी?

SRH vs CSK: एसआरएच बनाम सीएसके हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में जब भी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स का सामना हुआ है, तब सीएसके ज्यादातर समय एसआरएच पर हावी रही है। इन दोनों ने अब तक कुल 19 मैच खेले हैं। सीएसके ने 14 मैच जीते हैं, जबकि एसआरएच ने केवल पांच मैचों में जीत दर्ज की है।
SRH vs CSK: एसआरएच बनाम सीएसके वेदर रिपोर्ट
हैदराबाद में शुक्रवार की शाम बहुत गर्म होगी और शाम को तापमान 33°C के आसपास रहेगा। ह्यूमिडिटी का स्तर 41 प्रतिशत रहने का अनुमान है, हवा की गति लगभग 6 किमी/घंटा होगी। दर्शकों के लिए एक अच्छी बात ये है कि मैच के दौरान बारिश के बहुत कम संकेत हैं।
SRH vs CSK: एसआरएच बनाम सीएसके पिच रिपोर्ट
हैदराबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी सपोर्टिव मानी जाती है। जैसा कि हमने SRH बनाम MI खेल में देखा था। दोनों टीमों ने कुल 523 रन बनाए और 39 छक्के लगे, जो बताता है कि यह ट्रैक कितना शानदार है। इसमें गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ नहीं है और हमें शुक्रवार को एक और हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।
SRH बनाम CSK संभावित प्लेइंग इलेवन
सनराइजर्स हैदराबाद: मयंक अग्रवाल, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट।
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, रवींद्र जड़ेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना।
SRH vs CSK IPL 2024 Dream11 Team: एसआरएच बनाम सीएसके आईपीएल 2024 ड्रीम 11 टीम
- विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन
- बल्लेबाज: ट्रेविस हेड, शिवम दुबे, रचिन रवींद्र, अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़
- ऑलराउंडर: एडेन मार्करम, डेरिल मिशेल, रवींद्र जडेजा
- गेंदबाज: पैट कमिंस, मथीशा पथिराना
- कप्तान: रचिन रवींद्र
- उपकप्तान: हेनरिक क्लासेन
ये भी पढ़ें- Rishabh Pant Fined: क्या IPL से बाहर हो जाएंगे ऋषभ पंत? BCCI ने टीम पर ठोका लाखों का जुर्माना, लग सकता है बैन!
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, समीर रिजवी, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान, शार्दुल ठाकुर। शेख रशीद, मोइन अली, मिशेल सेंटनर, डेवोन कॉनवे, अजय जादव मंडल, प्रशांत सोलंकी, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, आरएस हंगरगेकर, महेश थीक्षाना, निशांत सिंधु, अरवेल्ली अवनीश।
सनराइजर्स हैदराबाद टीम: मयंक अग्रवाल, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज़ अहमद, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट, उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, नितीश रेड्डी, उपेन्द्र यादव, राहुल त्रिपाठी, टी नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, झटवेध सुब्रमण्यन, सनवीर सिंह, फजलहक फारूकी, मार्को जानसन, आकाश महाराज सिंह।












Click it and Unblock the Notifications