IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स को मिली लगातार दूसरी हार, ये तीन खिलाड़ी रहे सबसे बड़े विलेन
SRH vs CSK IPL 2024 Highlights: ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स लगातार दूसरी बार जीत जीत दर्ज करने से चूक गई है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी बेहद कमजोर नजर आई। चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान और पथिराना का टीम में नहीं होना सीएसके के लिए नुकसानदायक रहा।
हार की वजह रहा ये खिलाड़ी
चेन्नई सुपर किंग्स के इस हार के बाद फैंस लगातार सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की हार की तीन प्रमुख वजह हम आपको बताने जा रहे हैं। सुपर किंग्स ने शुरुआत अच्छी की थी। इसके बाद तेज गति से रन भी बनाए जा रहे थे। लेकिन शिवम दुबे के आउट होने के बाद ही चेन्नई के रन रेट काफी स्लो हो गई। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी डेरिल मिशेल हैदराबाद की पिच पर अपना कमाल दिखाने में नाकाम रहे। उन्होंने बेहद स्लो पारी खेली जिसकी वजह से सुपर किंग्स बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सकी।

मोईन अली ने छोड़ा आसान कैच
दीपक चाहर के पहले ही ओवर में मोईन अली का कैच छोड़ना भी चेन्नई सुपर किंग्स पर भारी पड़ा। मोईन अली ने एक आसान सा कैच टपका दिया। दीपक चाहर ने अपने ओवर की दूसरी ही गेंद पर ट्रेविस हेड को लगभग जाल में फंसा लिया था। ट्रेविस हेड के बल्ले का किनारा लगकर गेंद मोईन अली के पास गई। लेकिन मोईन अली इस गेंद को पकड़ने में नाकाम रहे। जिसके बाद हैदराबाद ने चेन्नई के खिलाफ ताबड़तोड़ शुरुआत कर ली।
मुकेश चौधरी ने किया निऱाश
चेन्नई सुपर किंग्स की हार की एक और बड़ी बजह युवा गेंदबाज मुकेश चौधरी को माना जा सकता है। मुकेश चौधरी अपने पहले ही ओवर में काफी नर्वस नजर आए। उन्होंने एक के बाद एक फुलटॉस फेंककर अभिषेक शर्मा का काम आसान कर दिया। अपने पहले ही ओवर में मुकेश चौधरी ने 27 रन खर्च किए। जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस छोटे से लक्ष्य का बचाव करना काफी कठिन हो गया।












Click it and Unblock the Notifications