स्पेन जैसी छोटी टीम ने किया ऐसा कारनामा जो टीम इंडिया नहीं कर पाई, टी20 में बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
यूरोप टी20 वर्ल्ड कप सब रीजनल क्वालीफायर मुकाबले में स्पेन की टीम ने इतिहास रच दिया। स्पेन ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। स्पेन ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जो बड़ी-बड़ी टीमों की तरफ से देखने को नहीं मिला था।
स्पेन की टीम ग्रीस के सामने खेल रही थी। स्पेन की टीम ने लगातार टी20 इंटरनेशनल मुकाबले जीतने के मामले में वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल कर लिया। अन्य सभी टीमों को पीछे छोड़ते हुए स्पेन की टीम ने धमाका कर दिया और अपना नाम टॉप पर दर्ज करा लिया।

स्पेन ने लगातार 14 टी20 इंटरनेशनल मैचों में जीत दर्ज करने का कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीमें भी ऐसा कारनामा करने में सफल नहीं रही हैं। भारतीय टीम ने लगातार 12 मुकाबले जीते हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम का नाम भी इसी लिस्ट में आता है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के अलावा अफगानिस्तान और रोमानिया की टीमों ने भी 12 मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज की है। भारतीय टीम ने दो बार 12 मैचों का कारनामा किया है। अन्य टीमों की बात करें, तो अफगानिस्तान ने दूसरे मौके पर 11 मुकाबलों में जीत दर्ज की। इन सभी आंकड़ों को देखा जाए, तो स्पेन ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।












Click it and Unblock the Notifications