पूर्व क्रिकेटर ने अस्पताल में तोड़ा दम, पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल, क्रिकेट जगत में पसरा मातम!

Mike Proctor Death News: क्रिकेट जगत से एक बेहद ही बुरी खबर सामने आ रही है। साउथ अफ्रीका के पूर्व महान ऑलराउंडर खिलाड़ी माइक प्रॉक्टर का निधन हो गया है। माइक प्रॉक्टर ने 77 साल की उम्र में अस्पताल में आखिरी सांस ली। इस खबर के सामने आने के बाद क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

माइक प्रॉक्टर की मौत

मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक माइक प्रॉक्टर ने साउथ अफ्रीका के डरबन में अपने घर के पास के अस्पताल में आखिरी सांस ली। प्रॉक्टर की पत्नी मैरिना ने शनिवार देर रात साउथ अफ्रीका प्रेस के सामने इस खबर की पुष्टि की। प्रॉक्टर की पत्नी इस दौरान बेहद दुखी नजर आई।

Mike Procter 1

पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल

माइक प्रॉक्टर की वाइफ मैरिना प्रेस से बात करते हुए सदमे में नजर आई। इस दौरान रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया था। प्रॉक्टर की पत्नी ने बताया कि उनकी एक सर्जरी हुई थी जिसके बाद उनको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा था। इस सर्जरी के बाद उन्हें कार्डिया अरेस्ट हो गया, जिस कारण उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

करियर रहा शानदार

साउथ अफ्रीका क्रिकेट के लिए प्रॉक्टर ने कई बेहतरीन पारियां खेली है। उनका करियर छोटा, लेकिन दमदार रहा। उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए महज 7 मैच खेले हैं। एक खिलाड़ी के अलावा बतौर कोच भी उनका करियर शानदार रहा है। साल 1992 में साउथ अफ्रीका क्रिकेट के लिए बतौर कोच की भूमिका निभाने वाले प्रॉक्टर ने टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया था। इसके बाद साल 2002 और 2008 के बीच वह आईसीसी मैच रैफरी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

क्रिकेट जगत में पसरा मातम

प्रॉक्टर भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा कामयाब नहीं हुए हो। लेकिन उनका घरेलू करियर शानदार रहा था। प्रॉक्टर ने 401 फर्स्ट क्लास मैच में 36.01 की औसत से 48 शतक और 109 शतक लगाए थे। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में कुल 21936 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 19.53 की औसत से 1417 विकेट भी चटकाए थे। उनकी मौत की खबर के बाद से ही क्रिकेट फैंस भी सोशल मीडिया पर मायूस दिखाई दे रहे हैं। वह लगातार प्रॉक्टर को लेकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+