दक्षिण अफ्रीका के 2 बड़े खिलाड़ियों की वापसी, वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट टीम का हुआ ऐलान
दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। टीम दो मैच खेलेगी, जिसका पहला मैच 12 जुलाई 2024 से शुरू होगा। यह सीरीज इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे उनकी नई विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की शुरुआत होगी।
टीम में कई उल्लेखनीय खिलाड़ी और कुछ नए चेहरे शामिल हैं। बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज फरवरी में लगी चोट से उबरने के बाद टीम में वापस आ गए हैं। विकेटकीपर काइल वेरिन की भी वापसी हुई है, जिन्होंने आखिरी बार दिसंबर 2023 में खेला था।

नए खिलाड़ियों में बल्लेबाज डेविड बेडिंघम और तेज गेंदबाज डेन पैटरसन शामिल हैं। दोनों ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके कारण उन्हें टीम में शामिल किया गया है। मैथ्यू ब्रीट्ज़के एक और होनहार खिलाड़ी हैं, जिनको टीम में शामिल किया गया है।
दक्षिण अफ्रीकी टीम के सामने चुनौती पुनर्निर्माण की है। पिछले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के चक्र में दक्षिण अफ्रीकी टीम पांचवें स्थान पर थी थी। दोनों बार हुई टेस्ट चैम्पियनशिप में दक्षिण अफ्रीकी टीम फाइनल से वंचित रही है। ऐसे में उनका लक्ष्य रैंकिंग में सुधार करने का भी है।
वेस्टइंडीज सीरीज के बाद दक्षिण अफ्रीका के कार्यक्रम में इस साल के अंत में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के दौरे शामिल हैं। वे 2025 की शुरुआत में घरेलू सीरीज के लिए पाकिस्तान की मेज़बानी भी करेंगे। ये मैच उनके WTC अभियान के लिए महत्वपूर्ण होंगे।
वेस्टइंडीज के खिलाफी दक्षिण अफ्रीकी टीम
टेम्बा बवुमा, डेविड बेडिंघम, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएट्जी, टोनी डी ज़ोरज़ी, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, डेन पैटरसन, डेन पिड्ट, कैगिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेलटन, काइल वेरिन












Click it and Unblock the Notifications