कोलकाता में फैंस को मायूसी, सौरव गांगुली ने वापस लिया लीजेंड लीग मैच से नाम
कोलकाता, 3 सितंबर: कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन मैदान में सौरव गांगुली को फिर से वापसी वापसी करते देखना टल गया है। कोलकाता के फैंस के हिस्से अभी और इंतजार आएगा। बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने लीजेंड लीग क्रिकेट से अपना नाम वापस ले लिया है और इसके लिए उन्होंने व्यक्तिगत कारण बताया है। गांगुली ने इस बात की सूचना 3 सितंबर शनिवार को दी।

गांगुली ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में खुलासा किया कि वह समय की कमी के चलते गेम नहीं खेलेंगे। गांगुली ने कहा कि, हां मैं समय की कमी के चलते नहीं खेल रहा हूं। मैं चैरिटी के लिए केवल एक ही गेम खेल रहा था।
कोलकाता में फैंस 10 साल से अपने लोकल हीरो का इंतजार कर रहे थे लेकिन यह होने नहीं जा रहा है। भविष्य में ऐसा कब होगा यह भी कोई नहीं जानता। अब सौरव गांगुली खेल में हिस्सा नहीं लेंगे। यह खेल लीजेंड लीग में होने जा रहा है जहां इंडियन महाराजा, वर्ल्ड इलेवन की टीम से खेलने के लिए तैयार है। वर्ल्ड इलेवन की टीम की कप्तानी इयोन मोरगन करेंगे जो इंग्लैंड के पूर्व कप्तान रह चुके हैं।
बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ईडन गार्डन में आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर एक मैच खेलने वाले थे। यह मुकाबला 16 सितंबर को इंडियन महाराजा और वर्ल्ड इलेवन के बीच में होगा। इस लीग में लोग अपने पसंदीदा पूर्व खिलाड़ियों को फिर से मैदान में देखने आते हैं। सौरव गांगुली को देखने के लिए भी काफी लोग उत्साहित है और इसके अलावा दादा भी इस मुकाबले के लिए उत्साहित थे क्योंकि एक बार फिर उनकी कप्तानी में हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग जैसे खिलाड़ी मिलते।
लेकिन अब लगता है कि कोलकाता के नगर वासियों को थोड़ी निराशा होगी क्योंकि भले ही बाकी खिलाड़ी अभी भी खेलेंगे लेकिन सौरव गांगुली को देखने का ख्वाब अधूरा रह जाएगा गांगुली को लेकर कोलकाता में दीवानगी है। इस खेल को लेकर बहुत ज्यादा उत्सुकता बनी हुई थी क्योंकि सौरव गांगुली खेल रहे थे। गांगुली के बाहर होने के बाद उसमें भारी कमी आने की उम्मीद है।
सौरभ गांगुली अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ आक्रामक कप्तानी के लिए जाने जाते थे जिसको फिर से सभी फैंस देखना चाहते थे। अब हो सकता है कि यह अवसर उनके सामने कभी ना आए।












Click it and Unblock the Notifications