Sourav Ganguly फिर से IPL में करेंगे वापसी, एक बड़ी जिम्मेदारी के साथ दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ेंगे
बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में काम करने के बाद सौरव गांगुली फ़िलहाल कुछ नहीं कर रहे हैं। आगामी आईपीएल में वह दिल्ली कैपिटल्स में बड़ी पोस्ट के साथ दिखेंगे।

Sourav Ganguly: बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में काम करने के बाद सौरव गांगुली को लेकर कहा जा रहा था कि वह एक बार फिर से बंगाल क्रिकेट संघ में काम करेंगे। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और दादा अब नई भूमिका के लिए तैयार हो रहे हैं। आईपीएल में सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ने वाले हैं। दिल्ली टीम के क्रिकेट ऑपरेशन की पूरी कमान गांगुली संभालने वाले हैं। हालंकि दादा और दिल्ली ने फ़िलहाल इस मामले पर आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है।
एएनआई के अनुसार दादा दिल्ली कैपिटल्स में ऑल क्रिकेट के हेड बनने वाले हैं। विस्तार से अभी तक इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है। इससे पहले भी गांगुली ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ काम किया है। दादा ने साल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ बतौर मेंटर काम किया था। इस बार उनको काफी टॉप पोस्ट देते हुए दिल्ली कैपिटल्स अपने साथ ला सकती है। दादा के पास क्रिकेट का लम्बा अनुभव है, इसे देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स उनको अपने साथ ला सकती है। ऐसी प्रबल संभावना है।
बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के साथ काम करने के बाद गांगुली बीसीसीआई के अध्यक्ष बने। इसके बाद वह बोर्ड में तीन साल तक बतौर अध्यक्ष काम करते रहे। इस बार हुए चुनावों में दादा को फिर से एक्सटेंशन नहीं मिल पाया। उनकी जगह रोजर बिन्नी को अध्यक्ष बना दिया गया। दादा को बीसीसीआई छोड़ वापस आना पड़ा लेकिन अब आईपीएल में उनके लिए बड़ी संभावनाएं नज़र आ रही हैं।
दिल्ली कैपिटल्स में ऋषभ पन्त एक्सीडेंट के कारण इस साल नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में टीम को एक नया कप्तान मिलेगा। रिकी पोंटिंग टीम के कोच हैं। दादा और पोंटिंग मिलकर कार्य करेंगे। यह देखना दिलचस्प रहेगा कि इस बार दिल्ली की टीम में नया कप्तान किस खिलाड़ी को बनाया जाता है। टीम में कई नाम इसके लिए योग्य हैं।












Click it and Unblock the Notifications