दिल्ली कैपिटल्स में चलेगी दादा की दादागीरी, फ्रेंचाइजी ने दी हेड कोच की बड़ी जिम्मेदारी

सौरव गांगुली अब दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ गए हैं। IPL 2027 से पहले फ्रेंचाइजी ने गांगुली को टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। वह हेमंग बदानी की जगह लेंगे, जिन्होंने पिछले दो सीजन में टीम की जिम्मेदारी संभाली थी।

गांगुली का दिल्ली कैपिटल्स के साथ रिश्ता नया नहीं है। वह 2019 में फ्रेंचाइजी से बतौर एडवाइजर जुड़े थे। इसके बाद BCCI अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के बाद उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के पुरुष और महिला दोनों टीमों के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की भूमिका संभाली। अब वह उसी फ्रेंचाइजी के हेड कोच के तौर पर नजर आएंगे।

Sourav Ganguly

कोचिंग की भूमिका में गांगुली का हालिया अनुभव भी दिल्ली के लिए अहम होगा। उन्होंने SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स के हेड कोच के रूप में काम किया और इस साल टीम को फाइनल तक पहुंचाया। अब IPL में उनके सामने दिल्ली कैपिटल्स को उसकी पहली खिताबी सफलता दिलाने की चुनौती होगी।

गांगुली ने कहा कि वह IPL में हेड कोच की भूमिका संभालने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को अपने दिल के करीब बताया और कहा कि फ्रेंचाइजी के मालिकों, मैनेजमेंट, सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ियों के साथ वह पहले भी करीब से काम कर चुके हैं।

गांगुली के सामने चुनौती आसान नहीं होगी। दिल्ली कैपिटल्स उन दो मूल IPL फ्रेंचाइजियों में शामिल है, जो अब तक टूर्नामेंट का खिताब नहीं जीत सकी हैं। दूसरी टीम पंजाब किंग्स है। दिल्ली 2020 में पहली बार फाइनल तक पहुंची थी लेकिन मुंबई इंडियंस से हार गई थी।

2021 में दिल्ली कैपिटल्स ने लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया, इसके बाद फाइनल में जगह नहीं बना सकी। इसके बाद टीम लगातार संघर्ष करती रही और 2021 के बाद से प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। पिछले सीजन में अक्षर पटेल और हेमंग बदानी की जोड़ी के नेतृत्व में टीम छठे स्थान पर रही थी।

अब गांगुली के सामने टीम को फिर से खिताब की दावेदार बनाने की जिम्मेदारी है। फ्रेंचाइजी के स्प्लिट ओनरशिप मॉडल के तहत अगले दो साल तक JSW ग्रुप कैपिटल्स का संचालन करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+