खत्म हुई लव स्टोरी! मंधाना-पलाश के रिश्ते पर लगा पूर्णविराम? 7 दिसंबर की डेट को किसने बताया झूठ

Smriti Mandhana Wedding Date: भारत की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी की नई तारीख तय होने की खबर झूठी साबित हुई। 23 नवंबर को स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के बाद शादी रद्द कर दी गई थी। बाद में पलाश को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रिपोर्ट्स के अनुसार यह कपल अब 7 दिसंबर को सात फेरे लेने जा रहा है। अब परिवार में सब कुछ ठीक होने के बाद, दोनों पक्षों ने इस तारीख को अंतिम रूप देने की खबर आई थी। फैंस और दोस्त इस जोड़ी को एक होते देखने के लिए लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे।

smriti mandhana

'MP Tak' की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि खुद पलाश मुच्छल ने ही शादी की इस नई डेट की जानकारी प्रदान की है। पिछली बार से कम मेहमान इस बार शादी में शामिल होंगे। गेस्ट लिस्ट को छोटा कर दिया गया है। सांगली में ही दोनों सात फेरे लेंगे। मगर इस रिपोर्ट को अफवाह बताया गया है।

Smriti Mandhana के भाई ने ख़ारिज की रिपोर्ट्स

इस बीच हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार 7 दिसंबर को शादी की खबर पक्की नहीं है। HT से बात करते हुए स्मृति के भाई श्रवण ने इन खबरों को अफवाह बताया और कहा कि शादी अभी पोस्टपोन है, मुझे नई तारीख़ की अफवाहों की जानकारी नहीं है।

Smriti Mandhana Wedding: पलाश आये सामने

दो दिन पहले ही पलाश मुच्छल को एयरपोर्ट पर देखा गया था। वह अपने परिवार के साथ थे और चुपचाप थे। पलाश ने उस दौरान किसी से बातचीत नहीं की थी। सोशल मीडिया पर लगातार शादी को लेकर चर्चा थी और पलाश की कथित चैट को लेकर भी बातें उठी थी। मैरी डी'कोस्टा नामक एक लड़की ने एक चैट वायरल की थी, उसके बाद काफी बवाल देखने को मिला था।

Smriti Mandhana Wedding: पलाश की मां का आया था बयान

उसके बाद पलाश को काफी ट्रोल किया गया और चीटर बताया गया। पलाश की मां ने भी यही कहा था कि शादी जल्दी ही होगी। हालांकि स्मृति के परिवार की तरफ से कभी कोई बयानबाजी देखने को नहीं मिली थी। उनके पिता को अस्पताल से डिस्चार्ज करने के बाद हर किसी की नजर शादी की नई डेट की तरफ थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+