स्मृति मंधाना का धमाकेदार वर्ल्ड रिकॉर्ड, ODI इतिहास में ऐसा करने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज

Smriti Mandhana: भारतीय महिला टीम की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। स्मृति मंधाना जब भी क्रीज पर आती हैं, तो रिकॉर्ड उनके साथ में आता है। हर मैच में वह कुछ न कुछ अलग करते हुए वह फैन्स को चौंकाने का काम करती हैं। वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को भी उनका कुछ यही रवैया देखने को मिला है।

दुनिया की नंबर एक बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने महिला एकदिवसीय क्रिकेट में ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जो इतिहास में पहले किसी भी अन्य खिलाड़ी ने नहीं बनाया था। उन्होंने महिला क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का काम किया है।

smriti mandhana

Smriti Mandhana का वर्ल्ड रिकॉर्ड

मंधाना दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर हैं, जिन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में 1000 वनडे रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। इस साल अपने 18वें एकदिवसीय मुकाबले में मंधाना ने यह धांसू आंकड़ा पार कर लिया। वर्ल्ड क्रिकेट में उन्होंने अपने रिकॉर्ड से तहलका मचा दिया है।

Smriti Mandhana ने बेलिंडा को पछाड़ा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरने से पहले उनको कीर्तिमान के लिए 18 रनों की दरकार थी, इन रनों को बनाते ही उनका नाम इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज हो गया। मंधाना से पहले एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड बेलिंडा क्लार्क के नाम था। उन्होंने कुल 370 रन बनाए थे। उनका यह कीर्तिमान भी मंधाना ने पिछले मैच में तोड़ दिया था। इस लिस्ट में तीसरा नाम दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर लॉरा वुलफार्ट का है, जिन्होंने 2022 में 882 रन बनाए थे।

वर्ल्ड कप में मंधाना का बल्ला पहले तीन मैचों में उतना नहीं चला था, वरना यह रिकॉर्ड वह पहले ही तोड़ डालतीं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इस बार मंधाना का बल्ला चला, खबर लिखे जाने तक वह 66 गेंदों में 80 के निजी स्कोर पर आउट होकर जा चुकी थीं।

महिला वनडे में एक कैलेंडर में सर्वाधिक रन

क्रम खिलाड़ी देश मैच रन वर्ष
1
स्मृति मंधाना भारत 18 1062* 2025
2
बेलिंडा क्लार्क ऑस्ट्रेलिया 16 970 1997
3
लॉरा वुलफार्ट दक्षिण अफ्रीका 18 882 2022
4
डेबी हॉकलि न्यूज़ीलैंड 16 880 1997
5
एमी सैटरथवेट न्यूज़ीलैंड 15 853 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+