Smriti Mandhana का टूटा दिल! मैच के दौरान आंखें हुई नम, फैंस बोले- आखिर ऐसा कैसे हो गया!
Smriti Mandhana emotional Photo: भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने हाल ही में महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरन में सफल रही है। इंग्लैंड के खिलाफ करीबी हार में भी मंधाना ने टीम के लिए बड़ी पारी खेली थी। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ हुए रोमांचक मुकाबले में भारत को केवल चार रनों से हार का सामना करना पड़ा।
स्मृति मंधाना ने बनाए 88 रन (Smriti Mandhana emotional Photo)
इस करीबी हार के बावजूद मंधाना की 88 रनों की शानदार पारी ने भारतीय उम्मीदों को जिंदा रखा था। उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर 125 रनों की अहम साझेदारी की। मंधाना ने अपनी ट्रेडमार्क शॉट और टाइमिंग का प्रदर्शन करते हुए 94 गेंदों में 88 रन बनाए। उनकी पारी ने भारतीय पारी को मजबूती से संभाले रखा। हालांकि, उनका विकेट मैच का एक अहम मोड़ साबित हुआ।

स्मृति मंधाना के नाम दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि
स्मृति मंधाना के आउट होते ही भारत की गति डगमगाई और अंत में टीम लक्ष्य से चार रन दूर रह गई। यह प्रदर्शन भले ही टीम को जीत नहीं दिला सका, लेकिन उनकी पारी में उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड हासिल किया। कुछ दिन पहले मंधाना ने विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी। वह वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में 1,000 रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गईं।
हार के बाद मायूस हुईं मंधाना
यह रिकॉर्ड उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ 80 रनों की बेहतरीन पारी के दौरान हासिल किया। जब उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया तो विशाखापत्तनम का पूरा स्टेडियम उनके लिए खड़ा हो गया। मंधाना की यह उपलब्धि विशेष महत्व रखती है क्योंकि किसी भी देश की महिला क्रिकेटर ने वनडे के 50 ओवर फॉर्मेट में एक साल में यह आंकड़ा पहले कभी नहीं छुआ था। भारतीय टीम जब हार के करीब थी तो मंधाना के चेहरे पर साफ मायूसी दिखी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications