Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, बनीं टीम इंडिया की नई 'सिक्सर क्वीन', कोई नहीं कर सका था ऐसा
SL W vs IND W Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। स्मृति मंधाना ने त्रिकोणीय सीरीज के महिला वनडे फाइनल में अपने करियर का 11वां शतक जड़ा। उन्होंने श्रीलंक के खिलाफ फाइनल में दो छक्कों की मदद से 116 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस दमदार के दौरान मंधाना ने कुछ बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए।
नई 'सिक्सर क्वीन' बनीं मंधाना (SL W vs IND W Smriti Mandhana)
अपनी पारी के दौरान स्मृति मंधाना ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया क्योंकि वह महिला वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाज बन गईं। उन्होंने हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने अपने 50 ओवर के करियर में अब तक 53 छक्के लगाए हैं। मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ दो छक्के लगाते ही भारत की तरफ से सबसे वनडे में सबसे अधिक छक्का लगाने वाले खिलाड़ी बन गई हैं।

शतकों के मामले में भी बनाया रिकॉर्ड
महिला वनडे में तीसरा सबसे ज्यादा शतक भी लगाया। वह महिला क्रिकेट में शतकों के मामले में केवल ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग (15) और न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (13) से पीछे हैं। उन्होंने इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट को पीछे छोड़ा जो पहले तीसरे स्थान पर थीं। अपना 102वां वनडे खेल रही मंधाना ने अब 46.59 की औसत और 31 अर्धशतकों के साथ 4473 रन बना लिए हैं।
भारत ने बनाए इतने रन
मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की सलामी बल्लेबाज मंधाना और प्रतीक रावल (30) ने अच्छी शुरुआत की और पांच ओवर में 14 रन बटोरे। हालांकि, बाद में दोनों ने तेजी से रन बनाए और स्कोरिंग रेट को बढ़ाया। रावल के आउट होने से पहले उन्होंने पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े। मंधाना ने फिर हरलीन देओल के साथ दूसरे विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट खोकर 342 रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications