SL vs ENG 3rd T20I: श्रीलंका-इंग्लैंड के बीच तीसरा टी-20 आज, इतने बजे होगा शुरू, ऐसे देख सकेंगे LIVE
SL vs ENG 3rd T20 Live Streaming: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से ठीक पहले श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार 3 फरवरी को कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड पहले ही शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर चुका है।
सीरीज में अब तक रहा इंग्लैंड का दमदार प्रदर्शन (SL vs ENG 3rd T20 Live Streaming)
सीरीज में अब तक इंग्लैंड ने पूरी तरह अपनी छाप छोड़ी है। बारिश से प्रभावित दोनों मैचों में मेहमान टीम ने डकवर्थ-लुईस (DLS) पद्धति के आधार पर जीत दर्ज की। कप्तान हैरी ब्रूक और सीनियर खिलाड़ी जोस बटलर की आक्रामक बल्लेबाजी ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को दबाव में रखा है। इसके साथ ही सैम करन और विल जैक्स जैसे ऑलराउंडर्स ने टीम को जबरदस्त बैलेंस देने का काम किया है।

श्रीलंका के बल्लेबाज रहे हैं फ्लॉप
दूसरी ओर दासुन शनाका के नेतृत्व वाली श्रीलंकाई टीम बल्लेबाजी के खराब फॉर्म से जूझ रही है। पथुम निसांका और कुसल मेंडिस पर टीम को मजबूत शुरुआत देने की भारी जिम्मेदारी है। गेंदबाजी में महीश तीक्षणा और मथीशा पथिराना ने प्रभावित तो किया है, लेकिन वे टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं रहे।
पिच से किसे मिलेगा फायदा?
पल्लेकेले की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, जहां पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन है। हालांकि, मैच के दौरान बादलों की आवाजाही और गरज के साथ बारिश की 80-85% संभावना जताई गई है। ऐसे में टॉस जीतने वाले कप्तान के लिए पहले गेंदबाजी करना एक तार्किक फैसला होगा, क्योंकि DLS नियम के तहत बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को लक्ष्य का स्पष्ट अंदाजा रहता है।
लाइव देखने का क्या है तरीका
भारतीय फैंस के लिए इस मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (SonyLIV) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा। दुष्मंथा चमीरा, वानिंदु हसरंगा श्रीलंका के लिए इस मैच में कमाल कर सकते हैं। वहीं जोस बटलर और फिल साल्ट बल्ले से धमाल मचाना जारी रखना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications