मैच से ठीक पहले टीम में हुआ कोरोना विस्फोट, 3 खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीत शुक्रवार से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है, लेकिन इससे पहले श्रीलंकाई टीम के खेमे से एक बुरी खबर सामने आ रही है।
गाले, 7 जुलाई: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है, लेकिन इससे पहले श्रीलंकाई टीम के खेमे से एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मैच से ठीक एक दिन पहले श्रीलंका के 3 खिलाड़ी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

इन खिलाड़ियों में ऑलराउंडर धनंजय डी सिल्वा, युवा स्पिनर जेफरी वेंडरसे और तेज गेंदबाज असिथ फर्नांडो का नाम शामिल है। हफ्तेभर में श्रीलंका क्रिकेट टीम से कोविड-19 का ये पांचवां मामला सामने आया है।
इससे पहले श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टेस्ट की तीसरे दिन मैच के बीच पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज कोरोना संक्रमित पाए गए थे। 5 जुलाई को युवा स्पिनर प्रवीण जयविक्रमा भी इस बीमारी की चपेट में आ गए थे।
सामने आया बोर्ड का बयान
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को बयान जारी कह कहा, "बुधवार (6 जुलाई) को किए गए रैपिड एंटीजन टेस्ट के दौरान तीनों खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गए। ये तीनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं।"
हालांकि, दोनों टीमों के फैंस के लिए अच्छी खबर ये हैं कि दूसरे टेस्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दूसरा मुकाबला अपने तय शेड्यूल पर 8 जुलाई से गाले के मैदान पर ही खेला जएगा। इस मैच में कोरोना से उबर चुके मैथ्यूज भी प्लेइंग-11 में वापसी करेंगे।
श्रीलंका के लिए जीत जरूरी
बता दें कि पहले टेस्ट मैच में कंगारू टीम ने श्रीलंका को एकतरफा मुकाबले में पूरे 10 विकेट से हराया था। मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने केवल 5 रन का टारगेट था, जिसे टीम ने पहले ही ओवर में हासिल कर लिया। पहली पारी में 77 रन बनाने वाले कैमरुन ग्रीन को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।
दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका की टीम
पथुम निसानका, दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुसल मेंडिस, ओशादा फर्नांडो, दिनेश चांदीमल, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, लसिथ एम्बुलडेनिया, एंजेलो मैथ्यूज, विश्व फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, कसुन रजिथा, कामिन्दु मेंडिस, दिलशान मदुशंका।












Click it and Unblock the Notifications