SL vs AFG: श्रीलंका ने अफगानिस्तान से लिया बदला, दूसरे ODI में बुरी तरह रौंदकर किया हिसाब बराबर

Sri Lanka vs Afghanistan 2nd ODI: पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को पराजित कर दिया था। इस बार श्रीलंकाई टीम ने बेहतर रणनीति के साथ उतरते हुए जीत दर्ज की।

SL vs AFG

SL vs AFG 2nd ODI: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में हार का सामना करने वाली श्रीलंकाई टीम ने इस बार धमाका करते हुए बड़े अंतर से जीत दर्ज की। श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हम्बनटोटा में खेले गए दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में 132 रनों के बड़े अंतर से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। पहले खेलते हुए श्रीलंका ने 6 विकेट पर 323 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। जवाब में अफगानिस्तान 191 पर सिमट गई।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और यह बेहतरीन निर्णय साबित हुआ। श्रीलंका के ओपनर निसंका और करुणारत्ने ने पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े। निसंका ने 43 रन बनाये और करुणारत्ने फिफ्टी जड़ने के बाद 52 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।

कुसल मेंडिस और समरविक्रमा ने जिम्मेदारी से बल्लेबाजी की और क्रमशः 78 और 44 रन बनाये। निचले क्रम के बल्लेबाजों ने अंतिम समय में धमाका कर दिया। शनाका ने 13 गेंदों में 23 रन बनाये। हसारंगा के बल्ले से 12 गेंदों में 29 रन आये। इनकी तेज बैटिंग के कारण श्रीलंका ने 6 विकेट पर 323 का स्कोर हासिल कर लिया। अफगानिस्तान के लिए फरीद अहमद और मोहम्मद नबी को 2-2 विकेट मिले।

जवाबी पारी में खेलते हुए अफगानिस्तान की खराब शुरुआत रही। गुरबाज 2 रन बनाकर आउट हो गए। पिछले मैच में 98 रन बनाने वाले इब्राहिम जादरान का बल्ला इस बार भी चला। वह 54 रन बनाने में सफल रहे। उनके अलावा रहमत शाह ने 36 रन जड़े।

कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 57 रनों की धाकड़ पारी खेली लेकिन बड़ा स्कोर होने के कारण उनके रनों का खास फर्क नहीं पड़ा। एक के बाद एक विकेट गिरते हुए टीम 191 के मामूली स्कोर पर सिमट गई। श्रीलंका के लिए हसारंगा को तीन और धनंजय डी सिल्वा को 3 विकेट मिले। उनके अलावा चमीरा के खाते में भी 2 विकेट आये। सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और अंतिम मैच निर्णायक रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+