SL vs AFG, Dream11: श्रीलंका-अफगानिस्तान के इन खिलाड़ियों पर लगाएं दांव, छप्पर फाड़कर होगी कमाई

SL vs AFG Dream11 Prediction: अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज, 19 फरवरी को खेला जाना है। भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से इस मुकाबले की शुरुआत होगी। दोनों टीमों के लिए यह सीरीज बेहद अहम माना जा रहा है।

अफगानिस्तान को चाहिए जीत

श्रीलंका दौरे पर अब तक अफगानिस्तान की टीम को एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। पहला टी-20 मुकाबला गंवाने के बाद अफगानिस्तान की कोशिश दूसरे मैच में वापसी करने पर होगी। तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच श्रीलंका ने अपने नाम किया था।

SL vs AFG 1

श्रीलंका के पास बड़ा मौका

ऐसे में श्रीलंका के पास एक बार फिर से अफगानिस्तान को पटखनी देकर सीरीज पर कब्जा जमाने का मौका होगा। श्रीलंका और अफगानिस्तान के पास कई मैच विनर खिलाड़ी हैं और यह सभी खिलाड़ी इस मुकाबले में अपना दमखम दिखाना चाहेंगे।

पिच से किसे मिलेगा फायदा

दांबुला की पिच असमान उछाल के साथ धीमी है। स्पिनरों और धीमी गति के गेंदबाजों को यहां गेंदबाजी के दौरान विकेट निकालने के मौके मिलेंगे, जबकि पहले बल्लेबाजी करना इस स्थान पर सही विकल्प होगा। मैच के दौरान हल्की बारिश की आशंका है जो शुरुआती घंटे में मैच को प्रभावित कर सकती है। तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग-11

श्रीलंका: कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, चैरिथ असलांका, सदीरा समरविक्रमा, एंजेलो मैथ्यूज, धनजया डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, मथीशा पतिराना, नुवान तुसारा, दिलशान मधुशंका।

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग-11

रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, अजमतुल्ला उमरजई, हजरतुल्लाह जजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नूर अहमद, नवीन-उल-हक।

ड्रीम-11 टीम - 1

विकेटकीपर: कुसल मेंडिस, रहमानुल्लाह गुरबाज
बल्लेबाज: इब्राहिम जादरान, पथुम निसांका
ऑलराउंडर: एंजेलो मैथ्यूज, मोहम्मद नबी, वानिंदु हसरंगा, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलाबदीन नायब
गेंदबाज: महेश थीक्षाना, दिलशान मधुशंका
कप्तान: अज़मतुल्लाह उमरज़ई
उप-कप्तान: कुसल मेंडिस

टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम

श्रीलंका टीम: पथुम निसांका, कुसल परेरा, सदीरा समरविक्रमा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, महीश थीक्षाना, नुवान तुषारा, दिलशान मदुशंका, अकिला धनंजय, बिनुरा फर्नांडो, मथीशा पथिराना।

टी-20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, हजरतुल्लाह जजई, करीम जनत, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, फरीद अहमद मलिक, कैस अहमद, नूर अहमद, वफ़ादार मोमंद, मोहम्मद इशाक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+