Aaj Ka Match Toss: श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Sri Lanka vs Afghanistan, 2nd ODI: पहला मैच गंवाने के बाद श्रीलंका की कोशिश दूसरे वनडे मुकाबले में जोरदार वापसी करने की होगी।

Sri Lanka vs Afghanistan

SL vs AFG, 2nd ODI, Afghanistan tour of Sri Lanka, 2023: दासुन शनाका की कप्तानी में श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाना चाहेगी। वहीं अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी की कोशिश श्रीलंका को कम से कम स्कोर पर रोकना होगा।

श्रीलंका के लिए जरूरी जीत: श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच अफगानिस्तान की टीम ने अपने नाम किया। ऐसे में सीरीज में बने रहने के लिए श्रीलंका को दूसरा मुकाबला जीतना बेहद जरूर हो गया है। दूसरी तरफ अफगानिस्तान की कोशिश श्रीलंका को हराकर सीरीज पर कब्जा जमाने की होगी।

वर्ल्ड कप के क्वालीफायर मैच: श्रीलंका की टीम पिछले कुछ समय से वनडे में लगातार फ्लॉप प्रदर्शन कर रही है। यही वजह है कि श्रीलंका की वनडे रैंकिंग भी तेजी से नीचे की तरफ गिरी है। श्रीलंका की टीम वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई नहीं कर पाई है। श्रीलंका को इसके बाद वर्ल्ड कप के क्वालीफायर मैच भी खेलने हैं।

अफगानिस्तान को मिली थी जीत: पहले वनडे मैच में श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान ने शानदार अंदाज में जीत हासिल की थी। 269 रन के मिले लक्ष्य को अफगानिस्तान की टीम ने 19 गेंद रहते ही हासिल कर लिया। अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जदरान ने सबसे ज्यादा 98 गेंदों पर 98 रन बनाने का काम किया।

इस तरह देखें लाइव: अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज को भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क, सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एचडी पर देखा जा सकता है। वहीं श्रीलंका में यह मुकाबला सियाथा टीवी, श्रीलंका क्रिकेट यूट्यूब चैनल और एसएलबीसी पर प्रसारित किया जाएगा। जबकि यूएसए में विलो टीवी पर मैच का मजा उठाया जा सकता है।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पाथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), दासुन शनाका (कप्तान), सदेरा समरविक्रमा, चरित असलंका, धनंजया डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, दुशमंथा चमीरा, महेश थीक्षणा, कसुन राजिथा।

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम ज़द्रन,मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+