Simran Shaikh: झुग्गी-झोपड़ी से निकल बनीं करोड़पति, धारावी में मना जश्न, कोहली को लेकर जताई ये ख्वाहिश
WPL auction Simran Shaikh: सिमरन शेख की कहानी संघर्ष और सफलता की मिसाल है। एशिया का सबसे बड़ा स्लम एरिया धारावी में सिमरन पली-बढ़ी। एक ऐसी जगह जहां हर दिन नए संघर्ष सामने आते हैं। वहीं सिमरन ने अपनी मेहनत और जुनून से न सिर्फ अपनी जिंदगी बदल डाली, बल्कि अपने परिवार की किस्मत भी बदल दी। सिमरन शेख महिला आईपीएल ऑक्शन में सबसे महंगी खिलाड़ी रही।
1 करोड़ 90 लाख रुपये में गुजरात ने खरीदा
सिमरन का जीवन शुरुआत से ही कठिनाइयों से भरा हुआ था। घर की परिस्थितियां सही नहीं थीं, लेकिन सिमरन ने कभी हार नहीं मानी। महिला आईपीएल ऑक्शन के दौरान गुजरात फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें 1 करोड़ 90 लाख रुपये में खरीदा, जिससे वह इस नीलामी की सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं। इस मुकाम तक पहुंचना सिमरन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और यह उनके कठिन परिश्रम का परिणाम है।

करोड़पति बनने के बाद कही ये बात
नीलामी में बिकने के बाद सिमरन शेख ने कहा कि खुशी के लिए मेरे पास शब्द ही नहीं हैं। मुझे तो बस इतनी उम्मीद थी कि किसी टीम में जगह मिल जाए। लेकिन प्राइस इतना बढ़ेगा ये तो बिल्कुल नहीं सोचा था। जब उनकी नीलामी में इतनी बड़ी रकम मिली तो उनके घर पर बधाई देने वालों का जमावड़ा इकट्ठा हो गया।
कोहली को लेकर जताई ये ख्वाहिश
सिमरन ने अपनी भावनाओं का खुलकर इज़हार किया। उन्होंने भारत के लिए खेलने के अपने सपने को साझा किया और अपने आदर्श विराट कोहली से मिलने की इच्छा भी व्यक्त की। सिमरन ने कहा कि उनका सपना है कि वह एक बार विराट कोहली से मिल सके।
धारावी में मनाया गया जश्न
धारावी में सिमरन के पहुंचने पर जश्न मानाया गया। लोगों ने पटाखे जलाकर उनका स्वागत किया। सिमरन ने इस मुकाम तक पहुंचने का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोगों को यह वीडियो प्रेरणा दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications