SRH की नीलामी से नाखुश साइमन कैटिच ने दिया सहायक कोच पद से इस्तीफा

नई दिल्ली, 18 फरवरी: सनराइजर्स हैदराबाद एक बार फिर से सुर्खियों में है। उन्होंने पिछले सीजन में डेविड वार्नर को निकालकर बाहर किया था। वह किसी को पसंद नहीं आया। अब उनके सहायक कोच साइमन कैटिच ने इस्तीफा दे दिया है। कैटिच भी ऑस्ट्रेलियाई हैं और वे अपने जमाने के बढ़िया रेड बॉल बल्लेबाज थे।

Simon Katich resigns as SRH head coach and Simon Helmot replaces him- reports

बताया गया है कि कैटिच आईपीएल की मेगा नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा अपनाई गई रणनीतियों से खुश नहीं थे। कैटिच का मानना है कि सनराइजर्स की टीम ने कुछ महंगे खिलाड़ी खरीद लिए जिनमें निकोलस पूरन, वाशिंगटन सुंदर और राहुल त्रिपाठी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। यहां तक कि अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद ने इस इस्तीफे को मंजूर कर लिया है।

बता दें कि आईपीएल नीलामी में सनराइजर्स की बोली की कमान उनके काव्या मारन के हाथ में थी। काव्या एसआरएच मैनेजमेंट की हेड हैं। जबकि सनराइजर्स के हेड कोच अब टॉम मूडी हैं। मुथैया मुरलीधरन टीम के टॉप थिंक टैंकर्स में शामिल हैं।

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार साइमन हेल्मोट को कैटिच के रिप्लेसमेंट के रूप में नियुक्त किया गया है। हेल्मोट अपने कोचिंग स्टाफ के सदस्य के रूप में 2012 से 2019 तक हैदराबाद से जुड़े रहे। 50 वर्षीय नए कोच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर टॉम मूडी के साथ मिलकर काम करने की उम्मीद कर रहे होंगे।

SRH के सबसे सफल कप्तान, डेविड वार्नर को दिल्ली कैपिटल्स ने 2022 संस्करण के लिए रुपए 6.25 करोड़ में लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद अब उम्मीद कर रहा होगा कि उनके मौजूदा कप्तान केन विलियमसन फ्रेंचाइजी की विरासत को आगे बढ़ाएंगे।

SRH की टीम इस प्रकार है- केन विलियमसन, अब्दुल समद, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर, निकोलस पूरन, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, प्रियम गर्ग, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, कार्तिक त्यागी, श्रेयस गोपाल, जे सुचिथ, एडेन मार्कराम, मार्को जानसेन, रोमारियो शेफर्ड। आर समर्थ, शशांक सिंह, सौरभ दुबे, विष्णु विनोद, ग्लेन फिलिप्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+